Job & Business

One platform for jobs and business ideas

PM Narendra Modi Rochak Tathya – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े रोचक तथ्य

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

PM Narendra Modi Se Jude Rochak Tathya – इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोचक तथ्य (PM Narendra Modi se jude rochak tathya in hindi) से परिचित कराने जा रहे है, जिसे पढने के बाद आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा कि क्या सच में ऐसा हो सकता है. तो चलिए अब आगे बढ़ते है और मजेदार रोचक तथ्य (PM Narendra Modi rochak tathya in hindi) से संबंधित जानते है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोचक तथ्य (PM Narendra Modi Se Jude Rochak Tathya in Hindi)

1. नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर, गुजरात में हुआ था.

2. मोदी परिवार में नरेन्द्र मोदी 5 भाई-बहनों में से दूसरे नंबर की संतान हैं.

3. नरेंद्र मोदी को बचपन में नरिया नाम से पुकारा जाता था.

4. नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदर मूलचंद मोदी था.

5. नरेंद्र मोदी की मां का नाम हिरबेन मोदी था.

6. नरेंद्र मोदी के भाइयों का नाम सोमा मोदी, अमृत मोदी, प्रहलाद मोदी, पंकज मोदी और बहन का नाम वसंती बेन हसमुख लाल मोदी है.

7. नरेंद्र मोदी बचपन में आम बच्चों से बिल्कुल अलग थे.

8. नरेंद्र मोदी बचपन से ही निडर हैं, एक बार बचपन में ये गांव के तालाब से मगरमच्छ पकड़ कर घर ले आये थे, फिर अपनी माँ के कहने पर मगरमच्छ को वापस तालाब में छोड़ा.

9. नरेंद्र मोदी की सगाई 13 साल की उम्र में जशोदाबेन चमनलाल के साथ कर दी गई और 17 साल की उम्र में शादी हो गई.

10. नरेंद्र मोदी और जशोदाबेन शादी के बाद कुछ वर्ष साथ रहे थे लेकिन नरेंद्र मोदी के जीवन लेखक का मानना है कि वह कभी एक साथ नहीं रहे, और शादी के कुछ वर्ष बाद दोनों अलग हो गए.

11. नरेंद्र मोदी वड़नगर के भगवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में पढ़ते थे, नरेंद्र मोदी स्कूल में औसत छात्र थे, उन्हें बचपन में एक्टिंग का शौक था.

12. नरेंद्र मोदी के पिता की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी, मोदी जी ने 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान स्टेशन से होकर गुजरने वाले कई सैनिकों को चाय पिलाई.

13. नरेंद्र मोदी बचपन में साधु-संतों से प्रभावित हुए, वे बचपन से ही संन्यासी बनना चाहते थे.

14. संन्यासी बनने के लिए मोदी स्कूल की पढ़ाई के बाद घर से भाग गए थे, इस दौरान मोदी पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम सहित कई जगहों पर घूमते रहे.

15. नरेंद्र मोदी आठ साल की उम्र में, भाजपा के मूल संगठन RSS से जुड़े थे.

16. नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री है जिनका जन्म भारत की स्वतंत्रता के बाद हुआ है.

17. नरेंद्र मोदी सेना में शामिल होना चाहते थे, वह पास के जामनगर में स्थित सैनिक स्कूल में भी पढ़ना चाहते थे लेकिन पैसे की कमी के कारण नहीं कर सके.

18. साल 1967 में गुजरात में भयंकर बाढ़ आई थी, उस दौरान भी नरेंद्र मोदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी.

19. नरेंद्र मोदी के ने स्कूली शिक्षा वडनगर से ही प्राप्त किया था और राजनीती में रूचि रखने वाले नरेंद्र मोदी ने गुजरात विश्विद्यालय से राजनीती विज्ञानं से मास्टर (MA) की डिग्री हासिल किया.

20. नरेंद्र मोदी जी लगभग 2 वर्ष तक हिमालय पर साधुओं के साथ ही रहे और फिर हिमालय से लौटने के बाद सन्यासी जीवन को त्यागने का फैसला किया.

21. नरेंद्र मोदी हिमालय से लौटने के बाद मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर अहमदाबाद की कई स्थानों पर चाय की दुकान भी लगाईं, उन्होंने हर कठिनाई को सहते हुए चाय बेची.

22. 1998 मैं नरेंद्र मोदी को बीजेपी पार्टी का महासचिव बनाए गया, इस पद पर वह अक्टूबर 2001 तक रहे लेकिन 2001 में केशुभाई पटेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद मोदी जी को गुजरात की कमान सौंपी गई.

23. आज भी नरेंद्र मोदी अपने परिवार और भाई-बहनों से अलग रहते हैं.

24. लोकसभा की कमान संभालने के बाद लोगों की मोदी में दिलचस्पी होने लगी और 2 महीने में ही उनकी 40 से ज्यादा आत्मकथाएँ आ गईं.

25. नरेंद्र मोदी उन चार लोगों में शामिल हैं, जिन्हें जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ट्विटर पर फॉलो करते हैं.

26. नरेंद्र मोदी के पास एक प्लॉट है जिसे उन्होंने पार्टी को दे दिया लेकिन कुछ नियमों की वजह से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है.

27. नरेंद्र मोदी एक ऐसे राजनेता है जिन्होंने कभी पीछे हटना नही सीखा है वे हमेसा आगे लोगो में प्रेरणा के स्त्रोत बने रहेगे.

28. पीएम मोदी के पास कितनी संपत्ति है, आपको बता दें कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुल संपत्ति 2.23 करोड़ रुपये की है.

29. नरेंद्र मोदी स्वभाव से आशावादी व्यक्ति हैं, एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि लोगों को आधा गिलास पानी से भरा नजर आता है,लेकिन मुझे आधा गिलास पानी और आधा हवा से भरा नजर आता है.

30. नरेंद्र मोदी के ट्विटर को 4.85 करोड़ लोग फॉलो करते हैं विश्व के राजनेताओं में ट्विटर पर followers की दृष्टि में प्रधानमंत्री मोदी तीसरे नंबर पर हैं, पहले नंबर पर अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप है.

31. नरेंद्र मोदी ने एक प्रचार समिति बनाई जिसका नाम सेंटर फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस है, जिसके हाथ में प्रचार की पूरी कमान थी.

32. लोकसभा चुनाव 2014 में भी नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल किया था.

33. नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पूरी सेवा के दौरान उन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली थी.

34. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनें तब तक उनका कोई बैंक अकॉउंट नहीं था.

35. नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये अनेक विकास कार्यो को अब आम जनता को सीधे मिल रहा है जो की बेहतर टेक्नोलॉजी के उपयोग से ही सम्भव हो पाया है.

36. मोदी जी के पास कोंसी कार है, सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये मर्सिडीज, मेबैक एस 650 रक्षक कार मंगाई गयी है, इस महंगी कार की कीमत 12 करोड़ है.

37. नरेंद्र मोदी समय के बड़े पाबंद हैं, सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं, वे सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं.

38. नरेंद्र मोदी मोवाडो नाम की कंपनी की घड़ी पहनते हैं इस घड़ी की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये है.

39. गुजरात में मुस्लिम कट्टरपंथी नरेन्द्र मोदी के विरोधी थे, इनमें से एक जफ्फर सरेशवाला थे जो इनके मुख्यमंत्री बनने के बाद लंदन चले गए और इनके खिलाफ प्रचार किया, बाद में जब वे मोदी से मिले तो इनके करीबी बन गए.

40. 31 अगस्त 2012 को नरेंद्र मोदी ने वेब कैमरा के जरिए जनता के सवालों का जवाब दिया. देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी सवाल पूछे गए.

41. नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन महीने का कोर्स किया, वहां उन्होंने Image management और Public Relation का अध्ययन किया

42. नरेंद्र मोदी को सुबह पांच बजे और शाम 6 बजे चाय पीने की आदत है.

43. नरेंद्र मोदी को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमन्त्री बनने के बाद अनेक पुरस्कार मिल चुके है, जिसका वो सारा श्रेय 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों को देते है.

44. नरेंद्र मोदी के कितने बच्चे हैं, हालांकि मोदी जी की जसोदाबेन से शादी हुई थी, लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं है.

45. नरेंद्र मोदी शाकाहारी हैं, उन्होंने सवाब और शराब को कभी हाथ नहीं लगाया.

46. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोंटब्लैंनक नाम की कंपनी का पैन प्रयोग करते हैं जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये है.

47. नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, ट्‍विटर और फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है.

48.2005 में, गुजरात दंगों के दाग के कारण मोदी को अमेरिका द्वारा वीजा से वंचित कर दिया गया था.

49. कथित तौर पर, पीएम यात्रा के दौरान होटल के कमरों के बजाय अपने विमान में सोना पसंद करते हैं.

50. नरेंद्र मोदी का कहना है कि उन्हें अनुशासन और टीम भावना संघ की शाखाओं से मिले हैं.

51. नरेंद्र मोदी की उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है पूरे विश्व में भारत को एक नई पहचान दिलाने में भूमिका निभाई है.

52. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्तमान वेतन 2 लाख महीना है, इसमें मोदी जी की बेसिक सैलरी, 1 लाख 60 हजार रुपए, व्यय भत्ता, 3000 रुपए और सांसद भत्ता, 45,000 रुपए है.

53. मोदी महान विचारक और युवा दार्शनिक संत स्वामी विवेकानंद से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं, उन्होंने गुजरात में ‘विवेकानंद युवा विकास यात्रा’ निकाली थी.

54. नरेंद्र मोदी लग्जरी ब्रैंड Maybach का चश्मा पहनते हैं जिसकी कीमत 1.42 लाख रुपए है.

55. नरेंद्र मोदी पतंगबाजी के शौकीन हैं, सियासत के आसमान की तरह वे पतंगबाजी में भी अच्छे पतंगबाजों की कन्नियां काटते हैं.

56. बंगाल के सिंगूर में टाटा के नैनो कार संयंत्र के विरोध के बाद, नरेंद्र मोदी ने टाटा को एक संदेश भेजा जिसमें उन्हें गुजरात संयंत्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया.

57. 1990 की राम रथ यात्रा में तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

58. नरेंद्र मोदी अपनी मां को कभी पैसा नहीं भेजते हैं बल्कि जब भी वो मां से मिलते हैं तो उनकी मां उन्हें सवा रुपया देती थी. 

59. नरेंद्र मोदी को जितना भी उपहार मिलते है वे बोली लगवाकर उसकी बिक्री करके सामजिक संस्थाओ को पैसे दे देते है और वर्तमान में मिले इन्ही पैसो को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दान कर देते है.

60. मोदी जी के कपड़ों की सिलाई भी बिपिन और जीतेन्द्र चौहान की दुकान पर होती है, जो जेड ब्लू नाम की 150 करोड़ की कंपनी है, 1989 के बाद मोदी जी के कपडे यही सिले जा रहे है, मोदी जी अपने सूट का कपडा, कलर और डिज़ाइन खुद सेलेक्ट करते है.

61. नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन से संबंधित तीन महीने का कोर्स किया है.

62. नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने अपने एक सूट की नीलामी करी जो करीब 4 करोड़ 31 लाख रुपए में बिका.

63. पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गुजरात का ब्रांड एम्बेसडर बनाया.

64. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का आयोजन किया और निवेश के लिए देश-विदेश के उद्योगपतियों को आकर्षित किया.

65. 2014, 2015 और 2017 में टाइम Magazine के दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया है.

66. सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ पोस्ट या मीम को देखकर भी नरेंद्र मोदी संतुलित रहते हैं और इससे बनाने वाले का उद्देश्य नाकाम हो जाता है.

67. नरेंद्र मोदी के इसी तकनीक का उदाहरण 2014 में देखने को मिला था पहली बार 3D स्क्रीन के जरिये नरेंद्र मोदी ने एक जगह से दुसरे जगह भाषण दिया था.

68. मोदी जी के नाम सबसे अधिक हवाई यात्रा है, अब तक भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने इतनी अधिक हवाई यात्रा नहीं की है, जितनी मोदी जी ने की है.

69. नरेंद्र मोदी संघ में कुर्ते की बांह छोटी करवा लीं, ताकि वह ज्यादा खराब न हो, जो वर्तमान में मोदी ब्रांड का कुर्ता बन गया है और देशभर में मशहूर है.

70. नरेंद्र मोदी बच्चों से बहुत अधिक प्रेम करते हैं, उन्होंने छात्रों के लिए एग्जाम वॉरियर्स नाम की एक किताब लिखी है

71. नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कई देशों की यात्राएं की जिनमें चीन प्रमुख है, उन्होंने चीन के विकास को बहुत करीब से देखा.

72. 1990 के दशक में नरेंद्र मोदी ने आडवाणी की सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक की रथ यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई थी.

73. नरेंद्र मोदी के आज इतने सफल होने में लालकृष्ण आडवाणी जी का बहुत बड़ा हाथ है.

74. एक बार नरेंद्र मोदी ने मेहनत के महत्व पर बोलते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अलादीन के चिराग वाली थ्योरी पढ़ानी बंद कर दी जानी चाहिए.

75. नरेंद्र मोदी टेक्नोलाजी के बहुत बड़े पक्षधर है वे हमेसा नई नई तकनीको को इस्तेमाल करना पसंद करते है.

76. नोटबंदी और जीएसटी जैसी विचारधारा लागू करने वाले पहले प्रधानमंत्री है, (Narendra Modi).

77. जब नरेंद्र मोदी प्रचारक थे तो उन्हें स्कूटर चलाना नहीं आता था। शकरसिंह वाघेला उन्हें अपनी स्कूटर पर घुमाया करते थे.

78. नरेंद्र मोदी राजनेता के साथ-साथ एक अच्छे कवि और लेखक भी हैं.

79. लालकृष्ण आडवाणी को नरेन्द्र मोदी का राजनीतिक गुरु माना जाता है.

80. उन्होंने गुजराती भाषा में हिंदुत्व से संबंधित कई लेख भी लिखे हैं.

81. मोदी ने 1967 में हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की और 1978 में राजनीति विज्ञान में आर्ट में Graduation की डिग्री पूरी की.

82. शेख हसीना द्वारा नरेंद्र मोदी को मिठाई भेजे जाने की बात जानने के बाद ममता बैनर्जी ने भी मिठाई भेजना शुरू कर दिया.

83. नरेंद्र मोदी प्रधानमन्त्री बनने के बाद हर साल अपनी दिवाली सेना के सैनिको के साथ मनाते है.

84. 2001 में जब मोदी जी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब इनकी माँ ने आशीर्वाद देते वक़्त इन्हें एक नसीहत दी……बेटा, चाहे कुछ भी हो, कभी रिश्वत मत लेना

85. नरेंद्र मोदी कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद जरूर लेते हैं, चुनाव में मिली जीत के बाद उन्होंने अपनी मां से जाकर आशीर्वाद लिया.

86. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने 30 साल बाद पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

87. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी हर साल नरेंद्र मोदी को उपहार स्वरूप कुर्ते भेजती हैं.

88. नरेंद्र मोदी कार्य के प्रति सबसे ज्यादा समर्पित है वे अपने दिन के 18 घंटे कार्यो में बिताते है.

89. नरेंद्र मोदी भारत के आजाद होने के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री है, और वे अभी तक एक बार भी चुनाव नहीं हारे है.

90. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नरेंद्र मोदी की जन्म कुंडली काफी हद तक बाल गंगाधर तिलक से मिलती जुलती है.

91. 1976 में आपातकाल काल के समय में नरेंद्र मोदीजी ने इंदिरा गांधीजी के खिलाफ काफी जमकर लढाई लढी, उस वक्त पर उनके मार्गदर्शक जय प्रकाश नारायण जी थे.

92. आज कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना सारी दुनिया कर रही है.

93. मोदी जी अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और सत्य निष्ठा से निभाने वाले इन्सान हैं.

94. नरेंद्र मोदी खुद बहुत काम करते हैं इसलिए उनकी टीम को भी उतना ही काम करना पड़ता है, हालांकि मोदी ज्यादा काम करने के लिए दबाव नहीं डालते हैं.

95. नरेंद्र मोदी खुद को प्रधानमन्त्री बनने के बाद किस तरह एक चायवाला भी देश का प्रधानमन्त्री बन सकता है इसे भारतीय लोकतंत्र का जीत मानते है.

96. मोदी जी किसी भी डाक्यूमेंट्स पर हमारे देश की राजभाषा हिंदी में ही हस्ताक्षर करते है.

97. मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी प्रसिद्ध है, 31 अगस्त 2012 को गूगल प्लस के Netizens से बातचीत करने वाले वे पहले भारतीय राजनेता है.

98. मोदी जी ने उरी हमले के बाद पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले के बाद सेना को एयर स्ट्राइक करने की छूट देकर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई.

99. एक साक्षात्कार के दौरान मोदी ने ये स्वीकार किया कि वे बहुत सख्त हैं, अनुशासित हैं लेकिन कभी किसी के ऊपर गुस्सा नहीं किया.

100. पीएम ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा. इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किये और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ. इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया.

यह भी पढ़े

  • लड़कियों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य
  • लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य
  • मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य
  • भारत के बारे में रोचक तथ्य
  • विश्व के बारे में रोचक तथ्य
  • इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य
  • विज्ञान के बारे में रोचक तथ्य
  • थॉट्स ऑफ़ द डे इन हिंदी
  • प्रेम और आकर्षण से जुड़े रोचक तथ्य
  • मानसिक क्षमता सवालों के जवाब
  • दिमागी सवाल जवाब इन हिंदी
  • जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर
  • 1000+ जीके के प्रश्न उत्तर
  • रेलवे सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
  • भूगोल सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
  • अर्थशास्त्र सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
  • 400+ विज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • शारीरिक शिक्षा से जुड़े प्रश्न उत्तर
  • भारतीय सेना से जुड़े प्रश्न उत्तर
  • GK Quiz in Hindi
  • World GK in Hindi
  • Sport GK in Hindi
  • General Awareness in Hindi
  • Banking Gk in Hindi
  • विश्व जीके प्रश्न उत्तर
  • कंप्यूटर जीके प्रश्न उत्तर
  • 200+ यूपीएससी जीके के प्रश्न उत्तर
  • 350+ कंप्यूटर जीके प्रश्न उत्तर
  • भारत सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • 600+ एसएससी जीके के प्रश्न उत्तर
  • राजनीति विज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • मजेदार सवाल जवाब हिंदी में
  • शिवाजी महाराज के बारे में रोचक तथ्य
  • भारतीय कृषि के बारे में रोचक तथ्य
  • 200+ मजेदार रोचक तथ्य
  • क्रिकेट के बारे में रोचक तथ्य
  • खुद के बारे में रोचक जानकारी
  • 1000+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • 1000+ करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर हिंदी में
  • पढ़ाई के बारे में रोचक तथ्य
  • सामान्य ज्ञान रोचक तथ्य
  • हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
  • मानव व्यवहार से जुड़े मनोवैज्ञानिक तथ्य

Post Title: PM Narendra Modi Se Jude Rochak Tathya – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े रोचक तथ्य

Related

Filed Under: Educational, General Knowledge Tagged With: PM Narendra Modi Rochak Tathya, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े रोचक तथ्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us