Job & Business

One platform for jobs and business ideas

भारतीय कृषि के बारे में 50 रोचक तथ्य

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

भारतीय कृषि से जुड़े रोचक तथ्य (Bhartiya krishi se jude rochak tathya) – भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ लगभग सभी प्रकार के अनाज और फलों का उत्पादन होता है. भारत की भूमि बहुत ही उपजाऊ है, इसे जलोढ़ या कछारीय मिट्टी भी कहते हैं. यह भारत के 43% भाग में पाई जाती है. यह मिट्टी सतलुज, गंगा, यमुना, घाघरा, गंडक, ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों द्वारा लाई जाती है. इस मिट्टी में कंकड़ नहीं होते है.

इस लेख में हम आपको भारतीय कृषि के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts about indian agriculture) से परिचित कराने जा रहे है, यकीनन यह लेख आपको अच्छा लगेगा. तो चलिए अब आगे बढ़ते और भारत की खेती से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानते है.

 

भारतीय कृषि से जुड़े रोचक तथ्य

1. भारत एक कृषि प्रधान देश है. यहाँ 60% लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़े हुए है. भारत कृषि प्रधान देश होने के बावजूद सबसे बुरी हालत कृषि और किसानों की ही है.

2. भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 51 प्रतिशत भाग पर कृषि, 4 फ़ीसदी पर पर चरागाह, लगभग 21 प्रतिशत पर वन और 24 प्रतिशत बंजर और बिना उपयोग की है.

3. तेलंगाना देश का पहला राज्य है जिसने अपने फसल विविधीकरण पैटर्न को एक सूचकांक के रूप में दर्ज किया है.

4. भारत के पास इतना अनाज हैं कि अगर पूरी दुनिया भूखा मर रही हो तो हम 6 महीने तक पूरी दुनिया को खाना खिला सकते हैं.

5. भोजन मनुष्य की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है और यह एक सर्वविदित तथ्य है कि खाद्य सुरक्षा आर्थिक विकास को आश्रय देती है.

6. भारत की लगभग 60 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से कृषि पर निर्भर है.

7. देश की कुल श्रम शक्ति का लगभग 52 प्रतिशत भाग कृषि और इससे सम्बंधित उद्योग और धंधों से अपनी आजीविका चलता है.

8. 1997-2006 के बीच में 1,66,304 किसानों ने आत्महत्या की. यह आकड़ा विकिपीडिया से लिया गया है. इस आकड़ें के अनुसार प्रतिवर्ष 15 हजार से ऊपर लोग प्रतिवर्ष आत्महत्या करते है. यह सरकार प्रथम कर्तव्य होना चाहिए कि किसानों के जीवन स्तर में सुधार हो और किसान आत्महत्या की संख्या शून्य हो जाएँ.

9. अप्रैल अक्टूबर (2020-21) के दौरान 114 मिलियन डॉलर के निर्यात के साथ भारत दुनिया में खीरा का सबसे बड़ा निर्यातक है.

10. कृषि मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2013 -14 में गेंहू की रिकार्ड 95.9 लाख टन की पैदावार हुई थी.

11. खाद्य सुरक्षा अर्थव्यवस्था के आवश्यक स्तंभों में से एक है. आजादी के बाद से, भारत ने विभिन्न लोकप्रिय सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का उपयोग करके आत्मनिर्भरता के माध्यम से खाद्य सुरक्षा के लिए प्रयास किया है. इसने 1960 के दशक में अब कुख्यात हरित क्रांति को जन्म दिया.

12. किसान कितनी मेहनत से अनाज उगाता हैं, लेकिन फिर भी हर साल भारत में 2.1 करोड़ टन गेहूँ खराब हो जाता हैं, आस्ट्रेलिया के कुल अनाज के बराबर.

13. 2004-2005 में भारत के निर्यात में कृषि और सम्बंधित वस्तुओं कानुपात लगभग 40 फीसदी रहा.

14. किसान उसे कहा जाता है जो खेती का करी करते हैं. किसान को कृषक और खेतिहर के नाम से भी जाना जाता है.

15. उत्तर प्रदेश ने प्रमुख सब्जी उत्पादक के रूप में पश्चिम बंगाल को पछाड़ दिया.

16. दुनिया में Cotton का प्रोडक्शन करने वाला भारत दूसरा देश है, हमारा ये कॉटन विदेशों में खूब भेजा जाता है. जर्मनी, इटली में भारत से भेजा हुआ Cotton ख़ासा लोकप्रिय है.

17. आज भारत दुनिया भर में कृषि उत्पादों के शीर्ष 15 निर्यातकों में से एक है, FY20 में भारत से USA को कृषि निर्यात में 17.34% की वृद्धि हुई.

18. जितनी विदेशी आय IT क्षेत्र से प्राप्त होती हैं उसके बराबर ही कृषि क्षेत्र से भी प्राप्त होती हैं.

19. विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. भारत में खाद्यान्नों के अंतर्गत आने वाले कुल क्षेत्र के करीब 47 फीसदी भाग पर चावल की खेती की जाती है.

20. भारत में गन्ना, बाजरा, जूट, अरंडी, आम, केला, अंगूर, मटर, अदरक, पपीता आदि कृषि उत्पादों में भारत का प्रथम स्थान है. गेहूँ, चावल, आलू, प्याज, लहसुन, फल और सब्जियों के उत्पादन में दूसरा स्थान है.

21. हिमाचल प्रदेश को मंडी में पहला जैव विविधता पार्क मिला, यह पार्क मंडी की भूलाह घाटी में बनने के लिए तैयार है.

22. मसाला उत्पादन में भारत दुनिया में सबसे आगे है, हर साल यहां विश्व में सबसे ज़्यादा 1.5 मिलियन टन मसालों का उत्पादन होता हैं.

23. जलवायु परिवर्तन, व्यापार मुद्दों आदि के कारण हाल के वर्षों में एक उद्योग के रूप में कृषि ने एक बैकसीट ले लिया है, लेकिन फिर भी देश के सकल घरेलू उत्पाद का 17% योगदान देता है.

24. दुनिया भर में भारत से भेजी हुई चाय पी जाती है. भारत की 50 प्रतिशत चाय की खेती असम में होती है.

25. भारत में कृषि विकास केवल सरकारी कागजों पर ही है. कोई किसान यह नही चाहता है कि उसका बेटा खेती का काम करें. जनसँख्या वृद्धि के कारण गरीब किसानों की जमीन टुकड़ों-टुकड़ों में बंट गई जिसके कारण पूरे परिवार का खेती करके पालन-पोषण करना कठिन हो गया. इसलिए मजबूरी में किसानों को मजदूरी के लिय शहर में जाना पड़ता है.

26. भारत का पहला डिजिटल वाटर बैंक AQVERIUM’ बेंगलुरु में लॉन्च किया गया ,इसका गठन एक्वाक्राफ्ट ग्रुप वेंचर्स द्वारा किया गया है.

27. दुनिया भर में भारत से भेजी हुई चाय पी जाती है, भारत की 50 प्रतिशत चाय की खेती असम में होती है.

28. भारत की अनुमानित 60% कामकाजी आबादी इस क्षेत्र में कार्यरत है, यह रोजगार और आजीविका प्रदान करने वाला अब तक का सबसे बड़ा क्षेत्र है, कृषि ने विभिन्न संबद्ध उद्योगों का उत्पादन किया है, जिन्हें कृषि आधारित उद्योग भी कहा जाता है.

29. चावल की खेती करने वाले देशों में भारत ऐसा दूसरा देश है, जहां सबसे ज़्यादा चावल का प्रोडक्शन होता है. पहले नंबर पर Chin हैं.

30. भारत में कृषि सिन्धु घाटी सभ्यता के दौर से ही की जाती रही है.

31. भरत सिंह ने बताया कि RAS, बायोफ्लोक, केज (मछली पालने का जहज़) और महिलाओं और बच्चों की आर्थिक प्रगति के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बालाघाट जिले को सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय राज्य का पुरस्कार मिला है.

32. पूरी दुनिया में भारत ऐसा देश है, जहां से केले पूरी दुनिया में भेजे जाते हैं.

33. कृषि आधारित उद्योग वे उद्योग हैं, जो नए उत्पादों के उत्पादन के लिए कच्चे माल के लिए कृषि उत्पादों पर निर्भर हैं, भारत में कृषि आधारित उत्पादों में कपड़ा, कागज, चीनी, वनस्पति तेल आदि शामिल हैं.

34. भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गन्ने की खेती होती है और इसी वजह से गन्ने की पैदावार के मामले में भारत दूसरे स्थान पर हैं.

35. किसान बैंकों की अपेक्षा गाँव या पास के जमींदार या सूदखोर से कर्ज लेते है. जिस कर्ज को वो पूरा जीवन कमाकर भी चूका नही पाते है. कर्ज देने वाले प्रति माह लगभग 5% से 10% तक का ब्याज लेते है.

36. विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर, आंध्र प्रदेश को देश में सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य का नाम दिया गया है, अंतर्देशीय राज्य, तेलंगाना पहाड़ी और उत्तर पूर्व राज्य, त्रिपुरा.

37. कपड़ा उद्योग भारत में सबसे बड़ा है, जो देश के औद्योगिक उत्पादन का लगभग 20% है.

38. सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता और सुविधाओं का लाभ अशिक्षित किसान नही उठा पाते है. मनरेगा में काम करने वाले किसानों और गरीबों को उससे प्राप्त आय का 50% से ऊपर ग्राम प्रधान को देना पड़ता है.

39. हरियाणा के गुरुग्राम में मत्स्य पालन व्यवसाय इनक्यूबेटर का उद्घाटन वास्तविक बाजार आधारित परिस्थितियों में मत्स्य पालन स्टार्ट-अप को पोषित करने के लिए किया गया है, इनक्यूबेटर को लिनैक-एनसीडीसी फिशरीज बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर एलएलएफएलसी के रूप में जाना जाता है, इसका उद्घाटन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने किया.

40. दशकों से, कृषि आधारित उद्योग बाजार की लाभप्रदता के आधार पर विभिन्न प्रकारों में विकसित हुआ है.

41. भारत में हरित क्रांन्ति की शुरुआत सन 1966-67 में हुई. भारत में एम. एस. स्वामीनाथन को इसका जनक माना जाता है. हरित क्रांति की शुरूआत करने का श्रेय नोबल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर “नारमन बोरलॉग” को जाता है.

42. केंद्रीय मंत्री, पीयूष गोयल ने तमिलनाडु के तंजावुर में भारत का पहला डिजिटल खाद्य संग्रहालय वस्तुत, लॉन्च किया। यह भारतीय खाद्य निगम (FCI) और विश्वेश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय, बेंगलुरु (कर्नाटक) द्वारा सह-विकसित एक 1,860 वर्ग फुट का संग्रहालय है.

43. भारत की कृषि उत्पादन क्षमता में सुधार किया जाएँ और किसानों को खेती के साथ पशुपालन के लिए प्रेरित किया जाएँ तो उनकी आय दुगनी की जा सकती है.

44. भारत में फसलों को ऋतुओं के आधार पर तीन वर्गों में बांटा गया है; जिन्हें रबी, खरीफ और जायद के नामों से जाना जाता है.

45. फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का स्थान दुनिया में दूसरा है.

46. भारतीय पुराणों में भी खेती, खाद, अनाज, पशु पालन, जुताई आदि का जिक्र किया गया है.

47. देश में उत्तर प्रदेश गन्ना, आंवला, आम, आलू और कुल खाद्यान्न उत्पादन में देश में अव्वल नंबर पर है.

48. भारत में कृषि क्षेत्र के जीडीपी का 0.3 प्रतिशत भाग कृषि शोध पर खर्च किया जाता है , जबकि अमेरिका में 40% किया जाता है.

49. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी के साथ, भारत दुनिया के सबसे बड़े खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में से एक है, भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग यहां के खाद्य उद्योग का लगभग 32% हिस्सा बनाता है.

50. हम भारतीय किसान के बारे में रोचक तथ्य जानते हैं लेकिन उससे पहले एक बात पर गौर करेंगे कि जिस देश में जय जवान जय किसान के नारे लगाए जाते हैं उस देश का दुर्भाग्य है कि वहां पर हर आधे घंटे में 1 किसान आत्महत्या कर लेता है.

 

यह भी पढ़े

  • लड़कियों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य
  • लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य
  • मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य
  • भारत के बारे में रोचक तथ्य
  • विश्व के बारे में रोचक तथ्य
  • इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य
  • विज्ञान के बारे में रोचक तथ्य
  • प्रेम और आकर्षण से जुड़े रोचक तथ्य
  • 200+ मजेदार रोचक तथ्य
  • क्रिकेट के बारे में रोचक तथ्य
  • खुद के बारे में रोचक जानकारी
  • पढ़ाई के बारे में रोचक तथ्य
  • सामान्य ज्ञान रोचक तथ्य
  • हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
  • मानव व्यवहार से जुड़े मनोवैज्ञानिक तथ्य

Post Title: भारतीय कृषि के बारे में 50 रोचक तथ्य

Related

Filed Under: Interesting facts, General Knowledge

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • How to Buy Product on IndiaMART Easily
  • Poha Making Machine: Start a Profitable Business Today
  • Chips Making Machine – पूरा गाइड: कीमत, फीचर्स, और खरीदने का तरीका
  • Automatic/Semi-Automatic Poha Making Machine – Features and Price Range
  • UPPSC RO ARO Prelims Result 2025 Out – Download Result PDF

Categories

Copyright © 2025 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us