• Job and Career
    • Job Preparation
    • Educational
  • GK
  • Interesting facts
  • Tech
  • Govt Schemes
  • Health

Job Kaise Paye

Job and Career : GK in Hindi : Facts in Hindi




General Knowledge Hindi GK – सामान्य ज्ञान हिंदी जीके के प्रश्न उत्तर

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel

General Knowledge Hindi GK: सामान्य ज्ञान हिंदी जीके के प्रश्न उत्तर इस लेख में आप सामान्य ज्ञान हिंदी से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों और उत्तरो से परिचित होने वाले हैं. वर्तमान में सभी सरकारी नौकरी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान हिंदी से जुड़े भी प्रश्न पूछे जाते हैं. यह लेख आपको सामान्य ज्ञान हिंदी से जुड़े पूछे जाने वाले प्रश्नों को हल करने में काफी मददगार होगा.

यदि आप सामान्य ज्ञान हिंदी से जुड़े जीके (General Knowledge Hindi GK) को बेहतर करना चाहते है तो इस लेख में दिए गए सभी प्रश्न और उत्तर ध्यान से पढ़े और उन्हें याद रखे, ताकि परीक्षा के दौरान आप उन प्रश्नों के उत्तर दे सके.

Contents hide
1 सामान्य ज्ञान हिंदी जीके के प्रश्न उत्तर (General Knowledge Hindi GK)
2 निष्कर्ष
3 यह भी पढ़े
4 Related

सामान्य ज्ञान हिंदी जीके के प्रश्न उत्तर (General Knowledge Hindi GK)

प्रश्न: इंडिया गेट कहाँ स्थित है?

उत्तर: नयी दिल्ली

प्रश्न: ताज महल कहाँ स्थित है?

उत्तर: आगरा

प्रश्न: आजाद हिन्द फौज की स्थापना कहाँ की गई?

उत्तर: सिंगापुर

प्रश्न: मोतीलाल नेहरु स्पोर्ट्स स्कूल हरियाणा में कहाँ स्थित है?

उत्तर: राई (सोनीपत)

प्रश्न: भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु कहाँ हुई थी?

उत्तर: ताशकंद

प्रश्न: कालिदास ने किस भाषा में रचनाएं लिखी थी?

उत्तर: संस्कृत

प्रश्न: 12 मार्च 1940 को जलियांवाला बाग हत्याकांड कराने वाले माइकल ओ डायर की किसने लन्दन में हत्या की थी?

उत्तर: उधमसिंह ने

प्रश्न: सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: महात्मा ज्योतिबा फूले

प्रश्न: टोडा जनजाति किस राज्य में निवास करती है?

उत्तर: तमिलनाडु

प्रश्न: हरियाणवी भाषा की पहली फिल्म कौन सी है?

उत्तर: चंद्रावल

प्रश्न: असम का पुराना नाम क्या है?

उत्तर: कामरूप

प्रश्न: प्रोजेक्ट टाइगर कब शुरु हुआ?

उत्तर: 1973 में

प्रश्न: प्याज-लहसुन में गंध किस तत्व के कारण होती है?

उत्तर: सल्फर

प्रश्न: केंद्र-राज्य संबंधों के अध्ययन हेतु कौनसा आयोग गठित किया गया?

उत्तर: सरकारिया आयोग

प्रश्न: नयी दिल्ली का वास्तुकार कौन था?

उत्तर: एडविन ल्यूटिन (इंग्लैंड)

प्रश्न: मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच ग्रहों के समान चक्कर लगाने वाले पिंड क्या कहलाते हैं?

उत्तर: शुद्र ग्रह

प्रश्न: पृथ्वी पर दिन-रात कहाँ बराबर होते हैं?

उत्तर: भूमध्य रेखा पर

प्रश्न: मीनाक्षी मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर: मदुरै (तमिलनाडु)

प्रश्न: संसार में सर्वाधिक दूध उत्पादन किस देश में होता है?

उत्तर: भारत

प्रश्न: पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है?

उत्तर: रैबीज या हाइड्रोफोबिया

प्रश्न: दक्षिण भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौनसा है?

उत्तर: अनाईमुदी

प्रश्न: सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनाई गयी है?

उत्तर: नर्मदा

प्रश्न: तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट का क्या नाम है?

उत्तर: कोरोमंडल तट

प्रश्न: नीली क्रांति का संबंध किस क्षेत्र से है?

उत्तर: मत्स्य पालन

प्रश्न: भारत में सर्वाधिक मूंगफली का उत्पादन किस राज्य में होता है?

उत्तर: गुजरात

प्रश्न: भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौनसा है?

उत्तर: लेह (जम्मू-कश्मीर)

प्रश्न: कौन सा ग्रह पृथ्वी की जुड़वाँ बहन कहलाता है?

उत्तर: शुक्र

प्रश्न: भारत में हरित-क्रांति के जनक कौन कहलाते हैं?

उत्तर: डॉ. नार्मन बोरलाग

प्रश्न: दलदली भूमि में कौनसी गैस निकलती है?

उत्तर: मीथेन

प्रश्न: विटामिन E का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर: टोकोफैरल

प्रश्न: 1984 में भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव से हुई थी?

उत्तर: मिथाइल आइसोसायनेट

प्रश्न: स्वराज शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया?

उत्तर: महर्षि दयानंद

प्रश्न: विलय की नीति किसने लागु की?

उत्तर: लार्ड डलहौजी

प्रश्न: मुस्लिम लीग की स्थापना कब की गयी?

उत्तर: 1906 में

प्रश्न: केसरी और मराठा’ अख़बारों का संपादन किसने किया?

उत्तर: बाल गंगाधर तिलक

प्रश्न: भारत का प्रथम वायसराय कौन था?

उत्तर: लार्ड केनिंग

प्रश्न: टोडरमल का संबंध किस क्षेत्र से था?

उत्तर: भू-राजस्व व्यवस्था

प्रश्न: महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कौनसी थी?

उत्तर: लाहौर

प्रश्न: पोलियो का टीका किसने खोजा था?

उत्तर: जोनास साल्क

प्रश्न: कर्णाटक के श्रवणबेलगोला में किस जैन संत की विशाल प्रतिमा है?

उत्तर: गोमतेश्वर

प्रश्न: पंचायत सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: 21 वर्ष

प्रश्न: संसार में सर्वाधिक पानी की मात्रा किस नदी की है?

उत्तर: अमेजन

प्रश्न: जून-सितम्बर के दौरान तैयार होने वाली फसलें क्या कहलाती हैं?

उत्तर: खरीफ

प्रश्न: चंडीगढ़ में प्रसिद्ध रॉक गार्डन किसने बनाया था?

उत्तर: नेकचंद

प्रश्न: विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर: वाशिंगटन D.C.

प्रश्न: संसार में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है?

उत्तर: सुपीरियर झील

प्रश्न: योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार का संबंध किस खेल से है?

उत्तर: कुश्ती

प्रश्न: प्रथम स्वाधीनता संग्राम के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

उत्तर: लार्ड कैनिंग

प्रश्न: स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण के लिए कौन उत्तरदायी थे?

उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल

प्रश्न: फ्रंटियर गांधी किसे कहा जाता था?

उत्तर: खान अब्दुल गफ्फार खान

प्रश्न: कूका आंदोलन’ किसने चलाया था?

उत्तर: गुरु राम सिंह

प्रश्न: 1815 ई. में कलकत्ता में किसने आत्मीय सभा की स्थापना की?

उत्तर: राजा राममोहन राय

प्रश्न: शिवाजी के मंत्रीमंडल का क्या नाम था?

उत्तर: अष्टप्रधान

प्रश्न: राष्ट्रपति यदि इस्तीफा देना चाहे तो किसे सौंपेगा?

उत्तर: उपराष्ट्रपति

प्रश्न: किस राज्य में लोकसभा की सर्वाधिक सीटें हैं?

उत्तर: 80, उत्तर प्रदेश

प्रश्न: भगवान महावीर का जन्म कहाँ हुआ?

उत्तर: कुंडाग्राम (वैशाली)

प्रश्न: चौथी बौध कौंसिल कब, कहाँ और किसके संरक्षण में हुई?

उत्तर: 98 AD, कुंडलवन (कश्मीर), कनिष्क

प्रश्न: पृथ्वी अपनी धुरी पर कितने कोण पर झुकी है?

उत्तर: 23.5 डिग्री

प्रश्न: वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा कितनी है?

उत्तर: 21 %

प्रश्न: वायुमंडल में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा कितनी है?

उत्तर: 0.03%

प्रश्न: ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की चौड़ाई कितनी होती है?

उत्तर: 1.676 मी.

प्रश्न: भारत में पशुओं का सबसे बड़ा मेला कहाँ भरता है?

उत्तर: सोनपुर (बिहार)

प्रश्न: 38वीं पैरेलल किन दो देशों को बाँटती है?

उत्तर: उत्तर और दक्षिण कोरिया

प्रश्न: अष्टाध्यायी’ किसने लिखी?

उत्तर: पाणिनि

प्रश्न: बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है?

उत्तर: टंगस्टन

प्रश्न: त्रिपिटक किस धर्म के ग्रंथ हैं और किस भाषा में लिखे गए हैं?

उत्तर: बौद्ध धर्म, पाली

प्रश्न: भारतीय प्रायद्वीप का क्या नाम है?

उत्तर: दक्कन का पठार

प्रश्न: गुजरात से गोवा तक समुद्री तट क्या कहलाता है?

उत्तर: कोंकण

प्रश्न: अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कितने द्वीप हैं?

उत्तर: 324

प्रश्न: 42वें संविधान संशोधन द्वारा कौनसे 2 शब्द प्रस्तावना में जोड़े गए?

उत्तर: धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी

प्रश्न: एक रुपए के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?

उत्तर: सचिव, वित्त मंत्रालय

प्रश्न: संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम अवधि कितनी हो सकती है?

उत्तर: 6 मास

प्रश्न: ऋतुसंहार कुमारसंभव रघुवंशम किसकी रचनाएँ हैं?

उत्तर: कालिदास

प्रश्न: अजन्ता और एलोरा की गुफाएँ कहाँ हैं?

उत्तर: औरंगाबाद (महाराष्ट्र)

प्रश्न: महाबलीपुरम के रथ मंदिर किसने बनवाए थे?

उत्तर: पल्लव राजा नरसिंहबर्मन नें

प्रश्न: भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन हैं?

उत्तर: 19%

प्रश्न: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कहाँ स्थित है?

उत्तर: नैनीताल के पास (उत्तराखंड)

प्रश्न: साम्भर झील जिससे नमक बनता है किस राज्य में है?

उत्तर: राजस्थान

प्रश्न: गुलाम वंश का कौनसा शासक चौगान (पोलो) खेलते समय घोड़े से गिरकर मृत्यु को प्राप्त हुआ?

उत्तर: कुतुबुदीन ऐबक

प्रश्न: गीत गोबिंद’ किसने लिखी?

उत्तर: जयदेव

प्रश्न: खुजराहो के मंदिर किस वंश के शासकों ने बनवाए?

उत्तर: चंदेल

प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब और किसने की थी?

उत्तर: 1336 में हरिहर और बुक्का ने

प्रश्न: घना पक्षी विहार कहाँ स्थित है?

उत्तर: भरतपुर (राजस्थान)

प्रश्न: भारत में जंगली गधे कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर: कच्छ के रण (गुजरात) में

प्रश्न: मीन कैम्फ (मेरा संघर्ष) किसकी जीवनी है?

उत्तर: अडोल्फ़ हिटलर

प्रश्न: दास कैपिटल किसकी रचना है?

उत्तर: कार्ल मार्क्स

प्रश्न: महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को कब लुटा था?

उत्तर: 1025 इस्वी में

प्रश्न: कौन सा अभयारण्य एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: काजीरंगा (असम)

प्रश्न: रिपब्लिक’ पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर: प्लेटो ने

प्रश्न: तैमूरलंग ने दिल्ली को कब लुटा?

उत्तर: 1398 में

प्रश्न: ओलंपिक खेलों में हॉकी कब शामिल किया गया?

उत्तर: 1928 के एम्सटर्डम (हॉलैंड) ओलंपिक में

प्रश्न: शेरशाह सूरी को कहाँ दफनाया गया?

उत्तर: सासाराम (बिहार)

प्रश्न: न्यूट्रान की खोज किसने की?

उत्तर: जेम्स चेडविक ने

प्रश्न: परमाणु रिएक्टर में मंदक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है?

उत्तर: भारी पानी और ग्रेफाइट का

प्रश्न: विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न: N.C.C. की स्थापना किस वर्ष हुई?

उत्तर: 1948 में

प्रश्न: अमजद अली खान कोनसा वाद्य यंत्र बजाते हैं?

उत्तर: सरोद

प्रश्न: भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है?

उत्तर: जोग या गरसोप्पा जो शरावती नदी पर कर्नाटक में है

प्रश्न: चन्द्रमा की पृथ्वी से दूरी कितनी है?

उत्तर: 385000 कि.मी.

प्रश्न: विश्व का सबसे कम जनसंख्या वाला देश कौनसा है?

उत्तर: वैटिकन सिटी

प्रश्न: भारत में सोने की खान कहाँ है?

उत्तर: कोलार (कर्नाटक) में

प्रश्न: भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है?

उत्तर: सतलुज

प्रश्न: भारत का क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर: 32,87,263 वर्ग कि.मी.

प्रश्न: अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम कब गिराया था?

उत्तर: 6 अगस्त 1945 को

प्रश्न: राष्ट्रपति चुनाव में कौन वोट डालता है?

उत्तर: संसद तथा राज्य विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य

प्रश्न: हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे?

उत्तर: धर्मवीर

प्रश्न: उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा क्या कहलाती है?

उत्तर: देशांतर रेखा

प्रश्न: महात्मा गाँधी की हत्या कब और किसने की?

उत्तर: 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा

प्रश्न: भारत में कौनसा अनाज सबसे ज्यादा खाया जाता है?

उत्तर: चावल

प्रश्न: थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 15 जनवरी

प्रश्न: राजस्थान के माउन्ट आबू स्थित दिलवाड़ा के मंदिर किस धर्म से संबंधित हैं?

उत्तर: जैन धर्म

प्रश्न: हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गया है?

उत्तर: महानदी

प्रश्न: दिल्ली स्थित जामा मस्जिद किसने बनवाई?

उत्तर: शाहजहाँ

प्रश्न: शांतिकाल का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार कौन सा है?

उत्तर: अशोक चक्र

प्रश्न: राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर: करनाल (हरियाणा)

प्रश्न: भगवान बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिया गया पहला प्रवचन बोद्ध धर्म में क्या कहलाता है?

उत्तर: धर्मचक्रप्रवर्तन

प्रश्न: वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 8 अक्टूबर

प्रश्न: 1526, 1556 और 1761 के तीन ऐतिहासिक युद्ध किस नगर में हुए?

उत्तर: पानीपत (हरियाणा)

प्रश्न: बाइनरी भाषा में कितने अक्षर होते हैं?

उत्तर: 2

प्रश्न: LAN का विस्तार क्या होगा?

उत्तर: Local Area Network

प्रश्न: गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी?

उत्तर: कुशीनगर में

प्रश्न: गोवा पुर्तगाली शासन से कब आजाद हुआ?

उत्तर: 1961 में

प्रश्न: बक्सर का युद्ध कब हुआ जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों का बंगाल, बिहार और ओड़िसा पर अधिकार हो गया था?

उत्तर: 1764 में

प्रश्न: रेगुलेटिंग एक्ट कब लागु हुआ?

उत्तर: 1773 में

प्रश्न: 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने मुगल बादशाह बहादुरशाह जफ़र को कैद करके कहाँ भेजा?

उत्तर: बर्मा (म्यानमार)

प्रश्न: गाँधी जी दक्षिणी अफ्रीका से भारत कब लौटे?

उत्तर: 9 जनवरी 1915

प्रश्न: भारत की पहली बोलती फिल्म कौन सी थी?

उत्तर: आलमआरा

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?

उत्तर: सातवाँ

प्रश्न: भारत की स्थलीय सीमा कितनी है?

उत्तर: 15200 कि.मी.

प्रश्न: भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है?

उत्तर: 2933 कि.मी.

प्रश्न: तिरंगे झंडे को संविधान सभा ने कब राष्ट्रीय झंडे के रूप में अपनाया?

उत्तर: 22 जुलाई 1947 को

प्रश्न: जन-गण-मन’ को संविधान सभा ने राष्ट्रगान कब घोषित किया?

उत्तर: 24 जनवरी, 1950 को

प्रश्न: खुदा बक्श’ पुस्तकालय कहाँ है?

उत्तर: पटना

प्रश्न: 1784 में कोलकाता में किसने ‘एशियाटिक सोसाइटी’ की स्थापना की थी?

उत्तर: विलियम जोन्स

प्रश्न: बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?

उत्तर: 1969 में

प्रश्न: किस संविधान संशोधन द्वारा 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया?

उत्तर: 86वां

प्रश्न: किस मौलिक अधिकार को 44वें संविधान संशोधन द्वारा हटा दिया गया?

उत्तर: संपत्ति का अधिकार

प्रश्न: 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा क्या कहलाती है?

उत्तर: कर्क रेखा

प्रश्न: चाइनामैन’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है?

उत्तर: क्रिकेट

प्रश्न: सबसे कठोरतम पदार्थ कौन सा है?

उत्तर: हीरा

प्रश्न: डायनामाईट का आविष्कार किसने किया?

उत्तर: अल्फ्रेड नोबल ने

प्रश्न: बिस्मिल्ला खान का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?

उत्तर: शहनाई

प्रश्न: ऑस्कर पुरस्कार का संबंध किस क्षेत्र से है?

उत्तर: फिल्म

प्रश्न: AIDS का पूर्ण विस्तार क्या होगा?

उत्तर: अक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम

प्रश्न: जलियाँवाला बाग में गोलीबारी का आदेश किस जनरल ने दिया था?

उत्तर: माइकल ओ डायर

प्रश्न: पटना का प्राचीन नाम क्या था?

उत्तर: पाटलिपुत्र

प्रश्न: दिल्ली में लाल किला किसने बनवाया?

उत्तर: मुगल बादशाह शाहजहाँ ने

प्रश्न: नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर: पटियाला

प्रश्न: आगा खां कप किस खेल से संबंधित है?

उत्तर: हॉकी

प्रश्न: बांदीपुर अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: कर्नाटक

प्रश्न: हाल ही में किस राज्य से अलग करके तेलंगाना राज्य बनाया गया है?

उत्तर: आंध्रप्रदेश

प्रश्न: भारत के पश्चिमी तट पर कौन सा सागर है?

उत्तर: अरब सागर

प्रश्न: UNESCO (यूनेस्को) का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर: पेरिस (फ्रांस)

प्रश्न: विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई?

उत्तर: 1995 में

प्रश्न: शिक्षा की किंडरगार्टन पद्यति किसकी देन है?

उत्तर: फ्रोबेल

प्रश्न: NCERT की स्थापना कब हुई?

उत्तर: 1961 में

प्रश्न: तानसेन किसके दरबार में संगीतज्ञ था?

उत्तर: अकबर

प्रश्न: कौन 4 वर्ष तक अकबर का संरक्षक रहा?

उत्तर: बैरम खान

प्रश्न: पंडित रविशंकर का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?

उत्तर: सितार

प्रश्न: पैनल्टी कार्नर का संबंध किस खेल से है?

उत्तर: हॉकी

प्रश्न: उत्तरी भारत में सर्दियों में वर्षा का कारण क्या है?

उत्तर: पश्चिमी विक्षोभ

प्रश्न: देवधर ट्राफी का संबंध किस खेल से है?

उत्तर: क्रिकेट

प्रश्न: रूस की मुद्रा कौन सी है?

उत्तर: रुबल

प्रश्न: सिन्धु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध बंदरगाह कौन सी थी?

उत्तर: लोथल

प्रश्न: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे?

उत्तर: ऋषभदेव

प्रश्न: गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ?

उत्तर: लुम्बिनी जो नेपाल में है

प्रश्न: भगवान महाबीर जैन धर्म के कौनसे तीर्थंकर थे?

उत्तर: 24वें

प्रश्न: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है?

उत्तर: प्रतिभा पाटिल

प्रश्न: कटक किस नदी पर बसा है?

उत्तर: महानदी

प्रश्न: भाप इंजन का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर: जेम्स वाट

प्रश्न: रेडियो का आविष्कार किसने किया?

उत्तर: इटली निवासी मारकोनी ने

प्रश्न: किस भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है?

उत्तर: नागालैंड

प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था?

उत्तर: बदरुद्दीन तैयब जी

प्रश्न: भारत के प्रथम गृह मन्त्री कौन थे?

उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल

प्रश्न: संसार की प्रथम महिला प्रधान मन्त्री कौन हैं?

उत्तर: सिरिमाओ भंडारनायके

प्रश्न: हड़प्पा की सभ्यता किस युग से सम्बन्धित है?

उत्तर: कांस्य युग

प्रश्न: दीन-ए-इलाही धर्म किस मुगल शासक ने चलाया था?

उत्तर: अकबर

प्रश्न: उगते और डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत क्यों होता है?

उत्तर: क्योंकि लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है

प्रश्न: इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

उत्तर: सात

प्रश्न: भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है?

36000 किलोमीटर

प्रश्न: चेचक के टीके की खोज किसने की?

उत्तर: एडवर्ड जेनर

प्रश्न: रेबीज के टीके की खोज किसने की?

उत्तर: लुई पास्चर

प्रश्न: दूध से दही किस जीवाणु के कारण बनता है?

उत्तर: लक्टो बैसिलस

प्रश्न: पराश्रव्य तरंगों की आवृति कितनी होती है?

उत्तर: 20000 हर्ट्ज़ से अधिक

प्रश्न: परमाणु बम किस सिद्दांत पर कार्य करता है?

उत्तर: नाभिकीय विखंडन

प्रश्न: विद्युत् धारा की इकाई कौन सी है?

उत्तर: एम्पीयर

प्रश्न: हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौनसा खनिज आवश्यक है?

उत्तर: पोटेशियम

प्रश्न: पेनिसिलिन की खोज किसने की?

उत्तर: अलेक्जेंडर फ्लेमिंग

प्रश्न: मलेरिया की दवा ‘कुनिन’ किस पौधे से प्राप्त होती है?

उत्तर: सिनकोना

प्रश्न: संसार का सबसे बड़ा फूल कौन सा है?

उत्तर: रफ्लेसिया

प्रश्न: नोबल पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए?

उत्तर: 1901 में

प्रश्न: बंग्लादेश की मुद्रा कौन सी है?

उत्तर: टका

प्रश्न: रामायण किसने लिखी?

उत्तर: महर्षि बाल्मीकि

प्रश्न: भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

प्रश्न: पायोरिया रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है?

उत्तर: दांत और मसूड़े

प्रश्न: नासिक किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर: गोदावरी

प्रश्न: राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है?

उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश

प्रश्न: जापान की मुद्रा कौन सी है?

उत्तर: येन

प्रश्न: इंडियन मिलेट्री अकादमी कहाँ स्थित है?

उत्तर: देहरादून

प्रश्न: माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?

उत्तर: बछेंद्री पाल

प्रश्न: डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है?

उत्तर: टेनिस

प्रश्न: माऊंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?

उत्तर: संतोष यादव

प्रश्न: सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश कब तक अपने पद पर रहता है?

उत्तर: 65 वर्ष की आयु तक

प्रश्न: संसद का उच्च सदन कौन सा है?

उत्तर: राज्यसभा

प्रश्न: पंचतंत्र का लेखक कौन है?

उत्तर: विष्णु शर्मा

प्रश्न: 1954 में हुआ भारत-चीन समझौता किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: पंचशील समझौता

प्रश्न: 2010 में फुटबॉल विश्वकप किस देश ने जीता था?

उत्तर: स्पेन

प्रश्न: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है?

उत्तर: पूना के पास खडगवासला में

प्रश्न: डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर: जवाहरलाल नेहरु

प्रश्न: एक स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में कितनी बार धड़कता है?

उत्तर: 72 बार

प्रश्न: भारत में पहली बार जनगणना कब हुई?

उत्तर: 1872 में

प्रश्न: डबल फाल्ट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है?

उत्तर: टेनिस

प्रश्न: भारतीय थल सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: जनरल के.एम्.करियप्पा

प्रश्न: लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है?

उत्तर: मणिपुर

प्रश्न: भारत के किस राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है?

उत्तर: केरल

प्रश्न: कोलकाता किस नदी के किनारे है?

उत्तर: हुगली

प्रश्न: पौधों में जीवन होता है’ यह किस भारतीय वैज्ञानिक ने बताया था?

उत्तर: जगदीश चन्द्र बसु

प्रश्न: महात्मा गाँधी द्वारा साबरमती आश्रम कहाँ स्थापित किया गया?

उत्तर: अहमदाबाद

प्रश्न: मनुष्य के शरीर में कितने गुणसूत्र होते हैं?

उत्तर: 23 जोड़े या 46

प्रश्न: चंद्रग्रहण कब लगता है?

उत्तर: पूर्णिमा

प्रश्न: भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरु हुआ?

उत्तर: 8 अगस्त 1942

प्रश्न: मनुष्य के शरीर का सामान्य रक्तदाब कितना होता है?

उत्तर: 80 से 120 मि.मी.

प्रश्न: उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है?

उत्तर: 22 दिसंबर

प्रश्न: रामचरितमानस’ किसने लिखी?

उत्तर: तुलसीदास

प्रश्न: प्रथम एशियाई खेल कब और कहाँ आयोजित किए गए?

उत्तर: मई 1951 में नयी दिल्ली में

प्रश्न: वायुमंडलीय दाब किस यंत्र से मापा जाता है?

उत्तर: बैरोमीटर

प्रश्न: हरियाणा का पहला महिला विश्वविद्यालय कौनसा है और कहाँ है?

उत्तर: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां (सोनीपत)

प्रश्न: टेस्ट मैचों की एक पारी में सभी दसों विकेट लेने वाला भारतीय कौन है?

उत्तर: अनिल कुंबले

प्रश्न: 2018 में फुटबॉल विश्वकप कहाँ होगा?

उत्तर: रूस

प्रश्न: संसार में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

उत्तर: चीन

प्रश्न: राष्ट्रपति लोकसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है?

उत्तर: 2

प्रश्न: सर्वग्राही रक्त समूह कौन सा है?

उत्तर: AB

प्रश्न: असहयोग आन्दोलन किस वर्ष शुरु हुआ?

उत्तर: 1920 में

प्रश्न: पेनाल्टी स्ट्रोक’ किस खेल में प्रयुक्त होता है?

उत्तर: हॉकी

प्रश्न: भारतीय संसद का निम्न सदन कौन सा है?

उत्तर: लोकसभा

प्रश्न: सिख धर्म की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: गुरु नानकदेव ने

प्रश्न: भारत में जनगणना कितने वर्षों बाद होती है?

उत्तर: 10

प्रश्न: मेघदूत किसकी रचना है?

उत्तर: कालिदास

प्रश्न: भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?

उत्तर: क्लेमेंट एटली

प्रश्न: एक्जीमा रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है?

उत्तर: त्वचा

प्रश्न: स्काउट एंड गाइड्स’ संस्था की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: रोबर्ट बाडेन पॉवेल

प्रश्न: संसार का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है?

उत्तर: प्रशांत

प्रश्न: पैनल्टी किक’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है?

उत्तर: फुटबॉल

प्रश्न: किस देश से अलग होकर वर्ष 1971 में बांग्लादेश का निर्माण हुआ था?

उत्तर: पाकिस्तान

प्रश्न: कंप्यूटर भाषा में WWW का अर्थ क्या है?

उत्तर: World Wide Web

प्रश्न: एक किलोबाइट (KB) में कितनी बाइट होती है?

उत्तर: 1024 बाईट

प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की?

उत्तर: जवाहर लाल नेहरु

प्रश्न: केन्द्रीय असेम्बली में बम फेंकने में भगत सिंह का साथी कौन था?

उत्तर: बटुकेश्वर दत्त

प्रश्न: मोहिनीअट्टम नृत्य शैली मुख्यत किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है?

उत्तर: केरल

प्रश्न: मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की मांग सबसे पहले कब की थी?

उत्तर: 1940 में

प्रश्न: काँमनवील पत्रिका का प्रकाशन किसने किया था?

उत्तर: ऐनी बेसेन्ट ने

प्रश्न: किस एकमात्र भारतीय को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है?

उत्तर: अमर्त्य सेन

प्रश्न: 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून किसके प्रयासों से बनाया गया था?

उत्तर: ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रयासों से

प्रश्न: लॉर्ड केनिंग ने नवंबर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की?

उत्तर: इलाहाबाद में आयोजित दरबार में

प्रश्न: लॉर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य के शासक ने की?

उत्तर: हैदराबाद के निजाम ने

प्रश्न: भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौन सी है?

उत्तर: गोंड

प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?

उत्तर: ऐनी बेसेन्ट

प्रश्न: शहीद-ए-आजम’ के नाम से कौन जाने जाते हैं?

उत्तर: भगत सिंह

प्रश्न: जनरल डायर (जलियाँवाला बाग हत्याकांड से जुड़े) की हत्या किसने की थी?

उत्तर: उधम सिंह ने

प्रश्न: कुचिपुड़ी नृत्य शैली मुख्यत किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है?

उत्तर: आंध्रप्रदेश

प्रश्न: बंगाल का विभाजन कब और किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर: 1905 ई. में गवर्नर लार्ड कर्जन द्वारा

प्रश्न: भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?

उत्तर: 24

प्रश्न: प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था?

उत्तर: जी. वी. मावलंकर

प्रश्न: संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?

उत्तर: सच्चिदानन्द सिन्हा

प्रश्न: भरतनाट्यम नृत्य शैली मुख्यत किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है?

उत्तर: तमिलनाडु

प्रश्न: कथकली किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?

उत्तर: केरल

प्रश्न: केसर’ का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?

उत्तर: जम्मू कश्मीर

प्रश्न: भारत में प्रथम बहूउद्देश्य परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया?

उत्तर: दामोदर

प्रश्न: इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: वोमेशचन्द्र बनर्जी

प्रश्न: गांधीजी किसे अपना राजनितिक गुरु मानते थे?

उत्तर: गोपालकृष्ण गोखले

प्रश्न: अन्तराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र संघ के किस अंग की है?

उत्तर: सुरक्षा परिषद्

प्रश्न: नोबेल पुरस्कार पाने बाला पहला भारतीय नागरिक कौन था?

उत्तर: रविन्द्रनाथ टैगोर (1913 में)

प्रश्न: मिड डे मील योजना किस वर्ष शुरु हुई?

उत्तर: 1995 में

प्रश्न: बंग्लादेश का राष्ट्रगान कौन सा है और इसे किसने लिखा है?

उत्तर: आमार सोनार बांग्ला’ जो रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा है

प्रश्न: लोधी वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर: बहलोल लोधी

प्रश्न: किस संविधान संशोधन को ‘मिनी काँन्स्टीट्यूशन’ कहते है?

उत्तर: 42वे

प्रश्न: गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं?

उत्तर: आक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण

प्रश्न: होम्योपैथी का संस्थापक कौन था?

उत्तर: हनीमैन

प्रश्न: फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?

उत्तर: ऐथिलीन

प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय कलेंडर का पहला माह कौन सा है?

उत्तर: चैत्र

प्रश्न: पं. हरिप्रसाद चौरसिया कौनसा वाद्य यंत्र बजाते हैं?

उत्तर: बाँसुरी

प्रश्न: भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए?

उत्तर: 25 वर्ष

प्रश्न: साँची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: अशोक

प्रश्न: यक्षगान किस राज्य का लोकनृत्य है?

उत्तर: कर्नाटक

प्रश्न: मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है?

उत्तर: भारत-चीन

प्रश्न: प्याज में खाद्य भाग कौनसा है?

उत्तर: तना

प्रश्न: श्रव्य परिसर में ध्वनि तरंगों की आवृति कितनी होती है?

उत्तर: 20 Hz से 20000 Hz

प्रश्न: मधुबनी किस राज्य की लोक चित्रकला शैली है?

उत्तर: बिहार

प्रश्न: विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है?

उत्तर: नेपाल

प्रश्न: किस नदी को दक्षिण गंगा कहा जाता है?

उत्तर: गोदावरी

प्रश्न: निर्विरोध चुने जाने वाले एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर: नीलम संजीवा रेड्डी

प्रश्न: संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा कौन सी नदियाँ बनाती हैं?

उत्तर: गंगा-ब्रह्मपुत्र

प्रश्न: हैदराबाद किस नदी पर बसा है?

उत्तर: मूसी

प्रश्न: विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

उत्तर: मैक्सिको

प्रश्न: क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: वैटिकन सिटी

प्रश्न: स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है?

उत्तर: भूमध्यसागर और लाल सागर

प्रश्न: पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है?

उत्तर: प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर

प्रश्न: भारत के संघीय क्षेत्र ‘दादरा और नगर हवेली’ की राजधानी कौन सी है?

उत्तर: सिल्वासा

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

उत्तर: राजस्थान

प्रश्न: पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 22 अप्रैल

प्रश्न: फूलों की घाटी किस राज्य में है?

उत्तर: उत्तराखंड में

प्रश्न: 2011 में नवनिर्मित राष्ट्र दक्षिणी सूडान की राजधानी कौन सी है?

उत्तर: जूबा

प्रश्न: योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?

उत्तर: प्रधानमंत्री

प्रश्न: आईने अकबरी का लेखक कोन था?

उत्तर: अबुल फजल

प्रश्न: होपमेन कप किस खेल से सम्बंधित है?

उत्तर: टेनिस

प्रश्न: देशबंधु के नाम से कोन जाने जाते है?

उत्तर: चितरंजन दास

प्रश्न: अशोक चक्र मे कितनी तिलिया होती है?

उत्तर: 24

प्रश्न: भारत मे सबसे पहली फिल्म कौन सी बनी?

उत्तर: राजा हरिश्चन्द्र

प्रश्न: सबसे छोटी हड्डी कौन सी है?

उत्तर: स्टेपिज़

प्रश्न: सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है?

उत्तर: फीमर (जांघ की हड्डी )

प्रश्न: मानव शरीर में कितनी पेशियाँ हैं?

उत्तर: 639

प्रश्न: लाल रक्त कणिका (RBC) का जीवनकाल कितना होता है?

उत्तर: 120 दिन

प्रश्न: जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है?

उत्तर: जस्तीकरण या गल्वेनिकरण (गेल्वेनाइजेशन)

प्रश्न: मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है?

उत्तर: यकृत

प्रश्न: भारत का प्रथम तेल शोधन संयंत्र कहां पर स्थित है?

उत्तर: डिगबोई (असोम)

प्रश्न: UNESCO द्वारा कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है?

उत्तर: विज्ञान के क्षेत्र में

प्रश्न: हैदराबाद में चार मीनार का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर: कुली कुतुबशाह

प्रश्न: कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब और कहाँ पारित किया गया?

उत्तर: 1929 के लाहौर अधिवेशन में

प्रश्न: स्वेत क्रांति का सम्बन्ध किस से है?

उत्तर: दूध से

प्रश्न: भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है?

उत्तर: फेयरी क्वीन

प्रश्न: भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई?

उत्तर: चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)

प्रश्न: भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौन सा है?

उत्तर: आंध्रप्रदेश

प्रश्न: भारत पर हमला करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था?

उत्तर: मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.)

प्रश्न: सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया, कौन था?

उत्तर: मैग्स्थनीज

प्रश्न: श्रीलंका का पुराना नाम क्या है?

उत्तर: सिलो

प्रश्न: विटामिन्स की खोज किसने की?

उत्तर: फंक ने

प्रश्न: स्टेनलैस स्टील किसकी मिश्र धातु होती है?

उत्तर: आयरन, क्रोमियम,निकिल

प्रश्न: कांसा किसकी मिश्र धातु होती है?

उत्तर: कॉपर तथा टिन

प्रश्न: स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन को कब संबोधित किया?

उत्तर: 1893 में

प्रश्न: जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?

उत्तर: 13 अप्रैल 1919

प्रश्न: पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है?

उत्तर: 21 जून

प्रश्न: महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?

उत्तर: सारनाथ

प्रश्न: साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाठी चार्ज से किस नेता की मृत्यु हो गयी थी?

उत्तर: लाला लाजपत राय

प्रश्न: भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है?

उत्तर: सिद्धार्थ

प्रश्न: गायत्री मन्त्र’ का उल्लेख किस ग्रंथ में है?

उत्तर: ऋग्वेद

प्रश्न: मानव शरीर में पाचन क्रिया अधिकतर किस अंग में संपन्न होती है?

उत्तर: छोटी आंत

प्रश्न: आनुवांशिकता के नियमों का प्रतिपादन किसने किया?

उत्तर: ग्रगोर मैंडल ने

प्रश्न: मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया?

उत्तर: तांबा

प्रश्न: बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है?

उत्तर: पृष्ठीय तनाव

प्रश्न: रेशम के कीड़े किस वृक्ष की कोमल पत्तियों पर पाले जाते हैं?

उत्तर: शहतूत

प्रश्न: राजस्थान में खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: तांबे की खान

प्रश्न: तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का नारा किसने दिया?

उत्तर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस

प्रश्न: आराम हराम है, का नारा किसने दिया?

उत्तर: जवाहरलाल नेहरु

प्रश्न: जय जवान जय किसान का नारा किसने दिया?

उत्तर: लालबहादुर शास्त्री

प्रश्न: मारो फ़िरंगी को का नारा किसने दिया?

उत्तर: मंगल पांडे

प्रश्न: भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?

उत्तर: समुद्रगुप्त

प्रश्न: सती प्रथा के अंत में सबसे अधिक प्रयास किस समाज सुधारक का रहा?

उत्तर: राजा राममोहन राय

प्रश्न: महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: मोहन दास करमचंद गांधी

प्रश्न: गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी?

उत्तर: रवीद्रनाथ टैगोर

प्रश्न: माई एक्सपेरीमेन्टस विद ट्रुथ’ पुस्तक के लेखक कौन थे?

उत्तर: महात्मा गांधी

प्रश्न: भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है?

उत्तर: भारत रत्न

प्रश्न: फिल्म के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय पुरस्कार कौन-सा है?

उत्तर: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

प्रश्न: भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है?

उत्तर: कालिदास को

प्रश्न: कम्प्यूटर का पिता किसे कहा जाता है?

उत्तर: चार्ल्स बेबेज

प्रश्न: अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?

उत्तर: यूरी गगारिन ( रूस )

प्रश्न: चन्द्रमा पर कदम रखने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?

उत्तर: नील आर्मस्ट्रांग

प्रश्न: अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं?

उत्तर: राकेश शर्मा

प्रश्न: प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम क्या हैं और इसे कब छोड़ा गया?

उत्तर: आर्यभटट सन, 1975 में

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं?

उत्तर: बान की मून

प्रश्न: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर: 8 मार्च

प्रश्न: द्रव सभी दिशाओं में समान दाब पारित करता है” यह कथन किस नियम से सम्बंधित है?

उत्तर: पास्कल का नियम

प्रश्न: क्लोरोफिल का खनिज घटक क्या है?

उत्तर: मैग्नीशियम

प्रश्न: एल.पी.जी. गैस में क्या होता है?

उत्तर: ब्यूटेन

प्रश्न: किसने सर्वप्रथम अशोक के अभिलेखों को पढ़ा?

उत्तर: जेम्स प्रिंसेप

प्रश्न: किस बोद्ध भिक्षु के प्रभाव में अशोक ने बोद्ध धर्म ग्रहण किया?

उत्तर: उपगुप्त

प्रश्न: कौन सा मुग़ल बादशाह अशिक्षित था?

उत्तर: अकबर

प्रश्न: अमृतसर शहर की स्थापना किसने की?

उत्तर: गुरु रामदास

प्रश्न: ग़दर पार्टी का संस्थापक कौन था?

उत्तर: लाला हरदयाल

प्रश्न: सिख इतिहास में लंगर प्रथा किसने शुरू की?

उत्तर: गुरु अंगद देव

प्रश्न: सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?

उत्तर: ऋग्वेद

प्रश्न: किस सुल्तान ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद स्थानान्तरित की?

उत्तर: मोहम्मद बिन तुगलक

प्रश्न: प्रथम पंचवर्षीय योजना कब प्रारंभ हुई?

उत्तर: 1951 में

प्रश्न: चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया?

उत्तर: नालन्दा

प्रश्न: कौन सा रक्त समूह सर्वदाता कहलाता है?

उत्तर: ओ

प्रश्न: मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियाँ होती है?

उत्तर: 206

प्रश्न: सूर्य के प्रकाश से कौनसा विटामिन प्राप्त होता है?

उत्तर: विटामिन D

प्रश्न: मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से कौन सा रोग होता है?

उत्तर: मलेरिया

प्रश्न: टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर: अलेक्जेंडर ग्राहम बेल

प्रश्न: प्रकाश की गति कितनी होती है?

उत्तर: 300000 कि.मी./ सेकंड

प्रश्न: पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है यह सबसे पहले किसने बताया?

उत्तर: कोपरनिकस

प्रश्न: प्रकाश वर्ष का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर: खगोलीय दूरी

प्रश्न: स्वर्ण मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर: अमृतसर

प्रश्न: चारमीनार कहाँ स्थित है?

उत्तर: हैदराबाद

प्रश्न: कुतुबमीनार कहाँ स्थित है?

उत्तर: दिल्ली

प्रश्न: गेटवे आफ इंडिया कहाँ स्थित है?

उत्तर: मुंबई

प्रश्न: शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 5 सितम्बर

प्रश्न: खेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 29 अगस्त

प्रश्न: किसके जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: मेजर ध्यानचंद

प्रश्न: विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 5 जून

प्रश्न: करो या मरो का नारा किसने दिया?

उत्तर: महात्मा गाँधी

प्रश्न: जय हिन्द का नारा किसने दिया?

उत्तर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस

प्रश्न: दिल्ली चलो का नारा किसने दिया?

उत्तर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस

प्रश्न: वेदों की ओर लौटो का नारा किसने दिया?

उत्तर: दयानंद सरस्वती

प्रश्न: इंकलाब ज़िन्दाबाद” का नारा किसने दिया?

उत्तर: भगतसिंह

प्रश्न: हरियाणा का क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

उत्तर: 44212

प्रश्न: हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर: पं.भगवत दयाल शर्मा

प्रश्न: किस देश की स्थलसीमा सर्वाधिक देशों के साथ लगती है?

उत्तर: चीन

प्रश्न: बैरोमीटर के पठन में तेजी से गिरावट किस बात का सूचक है?

उत्तर: तूफ़ान का

प्रश्न: भारतीय मरूस्थल का क्या नाम है?

उत्तर: थार

प्रश्न: काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य किस राज्य में है?

उत्तर: आसाम

प्रश्न: पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है?

उत्तर: पश्चिम से पूर्व

प्रश्न: उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है?

उत्तर: शिप्रा

प्रश्न: निम्न में से कौन-सी धातु बिजली की सबसे अधिक सुचालक है?

उत्तर: चांदी

प्रश्न: गोबर गैस’ में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है?

उत्तर: मीथेन

प्रश्न: स्वतन्त्रता मेरे जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा किसने कहा था?

उत्तर: लोकमान्य तिलक

प्रश्न: राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है?

उत्तर: छह वर्ष

प्रश्न: हिंदी भाषा की लिपि कौन सी है?

उत्तर: देवनागरी

प्रश्न: हमारी आकाशगंगा का नाम क्या है?

उत्तर: दुग्ध मेखला या मिल्की वे

प्रश्न: हिंदी भाषा का पहला समाचारपत्र कौन सा था?

उत्तर: उदंत मार्तण्ड

प्रश्न: तुलसीदासकृत रामचरितमानस हिंदी भाषा की किस बोली में लिखी गयी है?

उत्तर: अवधी

प्रश्न: हरियाणा के राज्यकवि कौन कहलाते हैं?

उत्तर: उदयभानु हंस

प्रश्न: आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत कब और कहाँ से हुई?

उत्तर: एथेंस (यूनान) में 1896 में

प्रश्न: भारत ने किस खेल में ओलंपिक खेलों में 8 बार स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर: हाकी

प्रश्न: भारत ने आखिरी बार हाकी में स्वर्ण पदक कहाँ और कब जीता था?

उत्तर: 1980 मास्को में

प्रश्न: ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों के बाद होता है?

उत्तर: 4 वर्ष

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर: लुसान (स्विट्जरलैंड)

प्रश्न: 2012 में ओलंपिक खेल कहाँ हुए?

उत्तर: लन्दन

प्रश्न: ओलंपिक ध्वज में कितने गोले हैं?

उत्तर: 5

प्रश्न: एक ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाला खिलाड़ी कौन है?

उत्तर: माइकल फेल्प्स

प्रश्न: 2020 में ओलंपिक खेल कहाँ होंगे?

उत्तर: टोकियो (जापान)

प्रश्न: 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल का संबंध किस खेल से है?

उत्तर: बेडमिन्टन

प्रश्न: भारत ने ओलंपिक खेलों में पहली बार किस वर्ष भाग लिया था?

उत्तर: 1900 में

प्रश्न: ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है?

उत्तर: कर्णम मल्लेश्वरी

प्रश्न: Back to the Vedas (वेदों की ऑर लौटो) नारा किसने दिया था?

उत्तर: महर्षि दयानंद

प्रश्न: प्रसिद्द झंडा गीत झंडा ऊँचा रहे हमारा की रचना किसने की थी?

उत्तर: श्यामलाल गुप्त पार्षद

प्रश्न: पशुओं में ‘मिल्क फीवर’ बीमारी किसकी कमी के कारण होती है?

उत्तर: कैल्शियम

प्रश्न: मानव शरीर के किस अंग द्वारा यूरिया को रक्त से फ़िल्टर किया जाता है?

उत्तर: गुर्दे

प्रश्न: किस एकमात्र भारतीय को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है?

उत्तर: प्रो. अमृत्य सेन

प्रश्न: भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ किस वाद्य यन्त्र के वादन में विख्यात रहे हैं?

उत्तर: शहनाई

प्रश्न: भारत के अन्तिम गवर्नर जनरल कौन थे?

उत्तर: सी.राजगोपालाचारी

प्रश्न: भिलाई इस्पात संयंत्र का निर्माण किस देश के सहयोग से किया गया था?

उत्तर: रूस

प्रश्न: उत्तरी ध्रुव में भारत के अनुसन्धान केन्द्र का नाम क्या है?

उत्तर: हिमाद्रि

प्रश्न: विश्व में माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला कौन थी ?

उत्तर: जापान की जुनको तबाई

प्रश्न: पीलिया किस अंग का रोग है?

उत्तर: यकृत या लीवर

उत्तर: प्रश्न: कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप कौन सा है?

उत्तर: हीरा

प्रश्न: 69. एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर: रांटजन

प्रश्न: किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया?

उत्तर: तांबा

प्रश्न: अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखायी पड़ता है?

उत्तर: काला

प्रश्न: दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर: गैलिलियो ने

प्रश्न: दिल्ली स्थित महात्मा गाँधी की समाधि का क्या नाम है?

उत्तर: राजघाट

प्रश्न: भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली?

उत्तर: बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक

प्रश्न: भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई?

उत्तर: कोलकाता

प्रश्न: भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ?

उत्तर: 1853 में

प्रश्न: प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे?

उत्तर: स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा , 1984 में

प्रश्न: भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

उत्तर: श्रीमती सुचेता कृपलानी

प्रश्न: हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर: पं. भगवत दयाल शर्मा

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?

उत्तर: 24 अक्तूबर 1945

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर: न्यूयॉर्क

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव कौन थे?

उत्तर: त्रिग्वेली

प्रश्न: इस समय संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने देश सदस्य हैं?

उत्तर: 193

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश सदस्य होते हैं?

उत्तर: 15

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश स्थाई सदस्य हैं?

उत्तर: 5

प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है?

उत्तर: द हेग, हॉलैंड में

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन है?

उत्तर: बान-की-मून

प्रश्न: सांडर्स की हत्या किसने की थी?

उत्तर: भगत सिंह

प्रश्न: 1857 ई. के विद्रोह में किसने अपना बलिदान सबसे पहले दिया?

उत्तर: मंगल पांडे

प्रश्न: भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?

उत्तर: सरोजिनी नायडु

प्रश्न: माउन्ट एवेरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी?

उत्तर: संतोष यादव

प्रश्न: ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई?

उत्तर: राजा राममोहन राय

प्रश्न: स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था?

उत्तर: मूलशंकर

प्रश्न: वेदों की ओर लोटों’ का नारा किसने दिया?

उत्तर: दयानंद सरस्वती

प्रश्न: रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की?

उत्तर: स्वामी विवेकानंद

प्रश्न: वास्कोडिगामा भारत कब आया?

उत्तर: 1498 में.

प्रश्न: वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था?

उत्तर: पुर्तगाल

प्रश्न: हवा महल कहाँ स्थित है?

उत्तर: जयपुर

प्रश्न: सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है?

उत्तर: गुरु नानक

प्रश्न: सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है?

उत्तर: बैसाखी

प्रश्न: लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है?

उत्तर: सरदार पटेल

प्रश्न: नेताजी किस महापुरुष को कहा जाता है?

उत्तर: सुभाष चंद्र बोस

प्रश्न: दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री की समाधि का क्या नाम है?

उत्तर: विजय घाट

प्रश्न: महाभारत के रचियता कौन हैं?

उत्तर: महर्षि वेदव्यास

प्रश्न: अर्थशास्त्र नामक पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर: चाणक्य (कौटिल्य)

प्रश्न: जय जवान, जय किसान’ का नारा किसने दिया?

उत्तर: लाल बहादुर शास्त्री

प्रश्न: संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष कौन था?

उत्तर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न: संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर

प्रश्न: विश्व ‘रेडक्रास दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

उत्तर: 8 मई

प्रश्न: सूर्योदय का देश के नाम से कौनसा देश प्रसिद्ध है?

उत्तर: जापान

प्रश्न: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर: 8 मार्च

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे छोटा राज्य कौन–सा है?

उत्तर: गोवा

प्रश्न: भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?

उत्तर: बोधगया

प्रश्न: आर्य समाज की स्थापना किसने की?

उत्तर: स्वामी दयानंद ने

प्रश्न: पंजाबी भाषा की लिपि कौन सी है?

उत्तर: गुरुमुखी

प्रश्न: भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम किनारा कौन सा है?

उत्तर: कन्याकुमारी

प्रश्न: भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न: इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में होता है?

उत्तर: मधुमेह

प्रश्न: बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है?

उत्तर: आसाम

प्रश्न: कौन सा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है?

उत्तर: विटामिन C

प्रश्न: भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?

उत्तर: विलियम बैंटिक

प्रश्न: कागज का आविष्कार किस देश में हुआ?

उत्तर: चीन

प्रश्न: गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था?

उत्तर: सिद्धार्थ

प्रश्न: भारत में सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?

उत्तर: राष्ट्रपति

प्रश्न: रतौंधी किस विटामिन की कमी से होती है?

उत्तर: विटामिन A

प्रश्न: पोंगल किस राज्य का त्योहार है?

उत्तर: तमिलनाडु

प्रश्न: विवेकानंद स्मारक कहाँ स्थित है?

उत्तर: कन्याकुमारी

प्रश्न: दक्षेस का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर: काठमांडू (नेपाल)

प्रश्न: भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है?

उत्तर: 7516

प्रश्न: विश्व में अभ्रक (Mica) का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है?

उत्तर: भारत

प्रश्न: ग्रांट-ट्रंक रोड किसने बनवाया?

उत्तर: शेरशाह सूरी

प्रश्न: विटामिन B की कमी से कौन सा रोग होता है?

उत्तर: बेरी-बेरी

प्रश्न: विटामिन C की कमी से कौन सी बीमारी होती है?

उत्तर: स्कर्वी

प्रश्न: दूध में कौनसा विटामिन नहीं होता है?

उत्तर: विटामिन C

प्रश्न: विटामिन D की कमी से कौन सा रोग होता है?

उत्तर: रिकेट्स

प्रश्न: किस विटामिन की कमी से खून का थक्का नहीं जमता?

उत्तर: विटामिन K

प्रश्न: विटामिन E की कमी से कौन सा रोग होता है?

उत्तर: बांझपन

प्रश्न: विटामिन C का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर: एस्कोर्बिक अम्ल

प्रश्न: वसा में घुलनशील विटामिन कौन से हैं?

उत्तर: A और E

प्रश्न: साधारण नमक का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर: NaCl

प्रश्न: हँसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर: नाइट्रस ऑक्साइड (N2O)

प्रश्न: धावन सोड़ा का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर: सोड़ियम कार्बोनेट

प्रश्न: पीतल किन दो धातुओं का मिश्रण है?

उत्तर: तांबा और जस्ता

प्रश्न: कैल्सीफेराँल किस विटामिन का रासायनिक नाम है?

उत्तर: विटामिन D

प्रश्न: नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है?

उत्तर: कोर्निया

प्रश्न: किस विटामिन में कोबाल्ट होता है?

उत्तर: विटामिन बी-12

प्रश्न: कोशिका का पावरहाउस किसे कहा जाता है?

उत्तर: माइटोकोंड्रिया

प्रश्न: लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण हमारे शरीर के किस भाग में होता है?

उत्तर: अस्थि मज्जा (Bone Marrow)

प्रश्न: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 28 फरवरी

प्रश्न: ब्लडप्रेशर मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर: स्फिग्मोमैनोमीटर

निष्कर्ष

दोस्तों, इस लेख में हमने सामान्य ज्ञान हिंदी जीके के प्रश्न उत्तर (General Knowledge Hindi GK) के बारे में जानकारी दी है. हमें पूरी उम्मीद है कि यह जानकारी कई लोगों और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी. ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी पाने के लिए jobkaisepaye.com के साथ जुड़े रहे और हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन जरुर करे.

  • https://telegram.im/@jobinfo1234

यह भी पढ़े

  • लड़कियों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य
  • लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य
  • मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य
  • भारत के बारे में रोचक तथ्य
  • विश्व के बारे में रोचक तथ्य
  • इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य
  • विज्ञान के बारे में रोचक तथ्य
  • थॉट्स ऑफ़ द डे इन हिंदी
  • प्रेम और आकर्षण से जुड़े रोचक तथ्य
  • मानसिक क्षमता सवालों के जवाब
  • दिमागी सवाल जवाब इन हिंदी
  • जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर
  • 1000+ जीके के प्रश्न उत्तर
  • रेलवे सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
  • भूगोल सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
  • अर्थशास्त्र सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
  • 400+ विज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • शारीरिक शिक्षा से जुड़े प्रश्न उत्तर
  • भारतीय सेना से जुड़े प्रश्न उत्तर
  • GK Quiz in Hindi
  • World GK in Hindi
  • Sport GK in Hindi
  • General Awareness in Hindi
  • Banking Gk in Hindi
  • विश्व जीके प्रश्न उत्तर
  • कंप्यूटर जीके प्रश्न उत्तर
  • 200+ यूपीएससी जीके के प्रश्न उत्तर
  • 350+ कंप्यूटर जीके प्रश्न उत्तर
  • भारत सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • 600+ एसएससी जीके के प्रश्न उत्तर
  • राजनीति विज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • मजेदार सवाल जवाब हिंदी में
  • शिवाजी महाराज के बारे में रोचक तथ्य
  • भारतीय कृषि के बारे में रोचक तथ्य
  • 200+ मजेदार रोचक तथ्य
  • क्रिकेट के बारे में रोचक तथ्य
  • खुद के बारे में रोचक जानकारी
  • 1000+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • 1000+ करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर हिंदी में
  • पढ़ाई के बारे में रोचक तथ्य
  • सामान्य ज्ञान रोचक तथ्य
  • हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
  • मानव व्यवहार से जुड़े मनोवैज्ञानिक तथ्य

Post Title: सामान्य ज्ञान हिंदी जीके के प्रश्न उत्तर – General Knowledge Hindi GK

Related

Filed Under: Educational, GK Tagged With: General Knowledge Hindi GK, सामान्य ज्ञान हिंदी जीके के प्रश्न उत्तर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Government Job 2025: Vacancy for Research Associate at Allahabad High Court – Apply Now!
  • Assam Rifles Tradesman Recruitment 2025: Apply Now for 10th Pass Candidates
  • Bihar Police Constable Recruitment 2025: Bihar Police Direct Recruitment
  • RRB Ticket Collector Recruitment 2025: New Ticket Collector Vacancies in Railways! Applications Open for 11,250 Posts – Apply Now
  • Plenty of career opportunities in the field of AI! Discover the various job roles available.

Categories

Copyright © 2025 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us