Job & Business

One platform for jobs and business ideas

SGPGI Recruitment 2024: एसजीपीजीआई भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Government Job: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो एसजीपीजीआई में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है, यहां देखें आवश्यक विवरण..

SGPGI Recruitment 2024: जरूरी योग्यता है तो इन सरकारी नौकरियों के लिए करें अप्लाई, भरे जाएंगे 1600 से ज्यादा पद

  • Post Date/Update: 28/06/2024

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो एसजीपीजीआई में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी रजिस्ट्रेशन लिंक नहीं खुला है, केवल इन भर्तियों का नोटिस जारी किया गया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से ग्रुप बी और सी के 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। इन पदों में नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, टेक्निशियन, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट, स्टोरकीपर आदि शामिल हैं। इनका विवरण हम आगे साझा कर रहे हैं।

इस वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता यह है – sgpgims.org.in यहीं से लिंक एक्टिव होने के बाद आवेदन किया जा सकता है और इन पदों का विवरण भी देखा जा सकता है।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1683 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी, जिसका विवरण इस प्रकार है।

जूनियर इंजिनियर (टेलिकॉम) – 1 पद

सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट – 40 पद

स्टेनोग्राफर – 84 पद

रिसेप्सनिस्ट – 19 पद

नर्सिंग ऑफिसर – 1426 पद

परफ्यूजनिस्ट – 05 पद

टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) – 15 पद

मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट – 21 पद

टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी) – 08 पद

टेक्निकल असिस्टेंट (न्यूरो-ऑटोलॉजी) – 03 पद

जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट – 03 पद

जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट – 03 पद

न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट – 07 पद

टेक्निशियन (डायलिसिस) – 37 पद

सैनिटरी इंस्पेक्टर – 8 पद

कौन आवेदन कर सकता है

इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। बेहतर होगा कि इस बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिस को चेक करें। वहां से आपको प्रत्येक पद के बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।

शुल्क कितना लगेगा

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क और 180 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 1180 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार, ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट्स को भी यही शुल्क देना है। एससी और एसटी कैटेगरी के लिए शुल्क 600 रुपये और 108 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 708 रुपये है। पेमेंट केवल ऑनलाइन ही करना है।

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पदों पर चयन कई चरणों की परीक्षा पास करने के बाद होगा। परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही जारी की जाएगी। अपडेट्स के लिए समय-समय पर वेबसाइट देखते रहना बेहतर होगा। नोटिस में फिलहाल केवल यह जानकारी दी गई है कि इन वैकेंसी के लिए जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा, पर तारीख के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। इसके लिए भी आपको वेबसाइट पर नजर रखनी होगी।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • How to Buy Product on IndiaMART Easily
  • Poha Making Machine: Start a Profitable Business Today
  • Chips Making Machine – पूरा गाइड: कीमत, फीचर्स, और खरीदने का तरीका
  • Automatic/Semi-Automatic Poha Making Machine – Features and Price Range
  • UPPSC RO ARO Prelims Result 2025 Out – Download Result PDF

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us