Job & Business

One platform for jobs and business ideas

RMLH Government Recruitment 2024: आरएमएलएच सरकारी भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Government Job: यदि आपके पास आवश्यक योग्यताएं हैं, तो आप इस अस्पताल में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं, चयन होने पर अधिकतम सैलरी 1 लाख 77 हजार रुपये तक हो सकती है, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें..

RMLH Recruitment 2024: 1 लाख रुपये महीने से ज्यादा सैलरी चाहिए तो इन नौकरियों के लिए करें अप्लाई, खुल गया एप्लीकेशन लिंक

RMLH Recruitment 2024 Registration Underway: अगर आपके पास मेडिकल की डिग्री है, तो आप इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर सैलरी बहुत अच्छी है। ये वैकेंसी डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने निकाली हैं और इसके तहत कुल 255 जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक – रेग्यूलर) के पद भरे जाएंगे। यदि आप इच्छुक और योग्य हैं, तो समय रहते बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें। यहां जरूरी डिटेल्स साझा की जा रही हैं।

शुरू हुए आवेदन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इनके लिए लिंक 21 मई को खोल दिया गया था और आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जून 2024 है। इस तारीख से पहले ही फॉर्म भर दें और ध्यान दें कि आवेदन केवल ऑफलाइन होंगे, इसलिए समय रहते आवेदन कर दें ताकि आपकी एप्लीकेशन समय पर पहुँच जाए।

चाहिए ये योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की हो। यह भी जान लें कि जिन युवाओं ने 31.5.2022 से पहले इंटर्नशिप पूरी की है, वे आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने किसी सरकारी अस्पताल से जूनियर रेजिडेंटशिप पूरी कर ली है, वे भी आवेदन नहीं कर सकते।

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा आयोजित होने के 3 दिन के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा का एडमिट कार्ड 28 जून को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

इस पते पर भेजें एप्लीकेशन

आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। ऐसा करने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट का पता यह है – rmlh.nic.in यहीं से आप नोटिस भी चेक कर सकते हैं और आगे के अपडेट भी जान सकते हैं। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद इसे सही से भरें, साथ में सभी जरूरी दस्तावेज़ लगाएं और इस पते पर भेज दें – सेंट्रल डायरी और डिस्पैच सेंटर, गेट नंबर – 3, एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली। लिफाफे पर पोस्ट का नाम जरूर लिखें।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित होने पर उम्मीदवारों को महीने के 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। इन पदों में से 12 सीटें पीडब्ल्यूबीडी ऑर्थो के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने के लिए शुल्क 800 रुपये है, जो 5 जून तक जमा हो जाना चाहिए। इस बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो आप अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • How to Buy Product on IndiaMART Easily
  • Poha Making Machine: Start a Profitable Business Today
  • Chips Making Machine – पूरा गाइड: कीमत, फीचर्स, और खरीदने का तरीका
  • Automatic/Semi-Automatic Poha Making Machine – Features and Price Range
  • UPPSC RO ARO Prelims Result 2025 Out – Download Result PDF

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us