Job & Business

One platform for jobs and business ideas

IOCL Recruitment 2024: 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं इंडियन ऑयल की इन वैकेंसी के लिए अप्लाई

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

IOCL GNM Course: इंडियन ऑयल ने जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी कोर्स के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा..

IOCL Recruitment 2024: 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं इंडियन ऑयल की इन वैकेंसी के लिए अप्लाई, इस दिन खुलेगा लिंक

  • Post Date/Update: 28/06/2024

इस कोर्स का नाम जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी है और इसके तहत कुल 30 सीटें भरी जाएंगी। यह तीन साल का फुल टाइम कोर्स है जिसमें चयन के लिए परीक्षा देनी होगी।

चयनित उम्मीदवारों को असम स्कूल ऑफ नर्सिंग में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें तीन साल तक हर साल कुछ रुपये स्टाइपेंड के रूप में भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीसीबी और अंग्रेजी विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की हो। आवेदन 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किए जा सकते हैं।

इस कोर्स के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 17 से 35 वर्ष के बीच है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – aocnadmission.in यहीं से परीक्षा के एडमिट कार्ड भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

नोटिस देखने के लिए आपको इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा। आगे के अपडेट और विवरण भी आप यहीं से जान सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 2500 रुपये, दूसरे साल 2700 रुपये, और तीसरे साल 2900 रुपये प्रति महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध होगी। कोर्स के बाद एक साल तक यहीं के अस्पताल में काम करना होगा, जिसके दौरान 15000 रुपये प्रति महीने मिलेंगे।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • How to Buy Product on IndiaMART Easily
  • Poha Making Machine: Start a Profitable Business Today
  • Chips Making Machine – पूरा गाइड: कीमत, फीचर्स, और खरीदने का तरीका
  • Automatic/Semi-Automatic Poha Making Machine – Features and Price Range
  • UPPSC RO ARO Prelims Result 2025 Out – Download Result PDF

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us