Job & Business

One platform for jobs and business ideas

HPSC Recruitment 2024: इंजीनियरिंग की है तो इन सरकारी नौकरियों के लिए करें अप्लाई

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आवश्यक योग्यता भी रखते हैं, तो आप इस राज्य में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, जरूरी विवरण नोट कर लीजिए..

HPSC Recruitment 2024: इंजीनियरिंग की है तो इन सरकारी नौकरियों के लिए करें अप्लाई, ऐसे होगा सेलेक्शन, मिलेगी बढ़िया सैलरी

ये वैकेंसी हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा निकाली गई हैं और इसके तहत आईटीआई प्रिंसिपल और अन्य ग्रुप ए और बी पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

इनके लिए कल, यानी 22 मई 2024 से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। इसके लिए आपको hpsc.gov.in पर जाना होगा। विवरण भी यहीं से देख सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2024 है। इस तारीख को रात 11:55 बजे तक रजिस्ट्रेशन लिंक खुला रहेगा। फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी यही है।

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य के लिए शुल्क 250 रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन होगा।

चयन के लिए कई चरणों की परीक्षाएं देनी होंगी, जैसे लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। एक चरण पास करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में पहुंचेंगे।

आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक की डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही, उसके पास 5 साल का शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए।
ग्रुप ए पद की सैलरी 56,000 रुपये से 1,77,500 रुपये तक है। ग्रुप बी की सैलरी 44,900 रुपये है। अधिकतम 42 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • How to Buy Product on IndiaMART Easily
  • Poha Making Machine: Start a Profitable Business Today
  • Chips Making Machine – पूरा गाइड: कीमत, फीचर्स, और खरीदने का तरीका
  • Automatic/Semi-Automatic Poha Making Machine – Features and Price Range
  • UPPSC RO ARO Prelims Result 2025 Out – Download Result PDF

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us