Job & Business

One platform for jobs and business ideas

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चीजें कैसे रखें?(How to keep things in the house according to Vastu Shastra?)In Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में सामान कैसे रखें?- How to keep things in the house according to Vastushastra

वास्तुशास्त्र क्या है, (vastushastra kya hai), वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कैसे रखें सामान, और कहा पर कोनसी चीजे रखना चाहिए, घर में वास्तुदोष कैसे आता है.

 https://www.jobkaisepaye.com/how-to-keep-thin…-shastrain-hindi/

नमस्ते दोस्तों हमें पता है की हमारे जीवन में बहोत सारी परेशानी आती है। इसकी वजह हमारे घर के वास्तुदोष है। और इस से हमारे घर में पारिवारिक परेशानी बढती है। और वैसे तो बहोत सारे दोष है जैसे की कालसर्प दोष,  राशि दोष, ग्रह दोष और वास्तुदोष, ऐसे कई दोष है जिनसे परिवार को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इन चीजों में भी एक और है जिस कारण हमारे घर में पारिवारिक परेशानी निर्माण होती है और वह है घर का वास्तुशास्त्र।

आज हम वास्तुदोष के बारे में जानेंगे की अपने घर का सामान कैसे रखना चाहिए। क्यों की अगर हम अपने घर की चीजो को अच्छी जगह और उनके सही स्थान पर रखेंगे तो हमे बहोत ही लाभदायक होगा।

घर का वास्तुशास्त्र

वास्तुशास्त्र यह एक ऐसा शास्त्र है जिसे हम अपने जीवन में कम मायने देते है। और कम मायने देने की वजह से हमारा घर परेशानीयों से जुड़ जाता है, और हम ऐसे चीजों को नजर अंदाज कर देते है। तो चलिए जानते है की कैसे आती है वास्तुशास्त्र में बाधाएं। घर में ऐसी कई चीजे रखी होती है जो हमारे दुर्भाग्य का कारण बन जाती है। जो की हमे अपने काम में सफलता पाने और घर से गरीबी मिटाने के लिए घर में रखी हुई चीजों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

घर का कोनसा सामान कहा और कैसे रखे

आईना

आईना यह पति-पत्नी के कमरे में नहीं रहना चाहिए, कमरे में रहने की वजह से पति-पत्नी में मतभेद और  परेशानी आती है। इस कारण पति-पत्नी के बिच में छोटे छोटे बातो पर झगड़े होते है, इससे उन दोनों के बिच में दूरिया बढ़ती जाती है।

अलमारी

अलमारी जो की हमारे लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण वस्तु है, हमे इस अलमारी का ध्यान रखना चाहिए। और हमे अपने घर की अलमारी को कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए, इससे हमारे घर में परेशानी और दारिद्र्यता आती है। जो की हमारे जीवन के लिए बहुत ही बुरा संकेत होता है। तो हमे इस पर खास ध्यान देना चाहिए।

तिजोरी

तिजोरी जो की हमारे परिवार को खुश रखने वाली चीज है। क्यों की हम उस में अपनी जीवन भर की कमाई हुई पूंजी जमा रखते है। और हम इसमें धन, दौलत और बहुमूल्य आभूषण भी रखते है। तो हमे अपनी तिजोरी को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। तिजोरी में जब हम बहुमूल्य आभूषण और धन रखते है, तो हमे उसे लाल कपडे में रखना चाहिए। उससे हमारे घर में कभी धन की कमी नहीं होंगी। तो आप सबको इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डस्टबिन

डस्टबिन जो की हम उसे कचरा रखने के काम में लाते है, और डस्टबिन को कभी दरवाजे के पास में ना रखे क्यों की जो हमारे घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी को रोख देता है, जिस वजह से हम अपने काम में असफल हो जाते है। उससे हमे सफलता नहीं मिलती है, धन की भी कमी होती है। डस्टबिन को खुली जगह पर ना रखे उससे अपने घर के अंदर की पॉजिटिव एनर्जी खिंची जाती है, जब हम कचरा फेकने बाहर जाते है तो वह पॉजिटिव एनर्जी कचरे के साथ बाहर चली जाती है। तो आप इस सभी पर खास ध्यान रखे।

छत की बिम

हम सभी जानते है की हमारे घर को मजबूती देने का काम बिम करता है। परंतु वास्तुशास्त्र के हिसाब से अगर हम सही जगह बिम नहीं बनाते है, तो हमारे घर में परेशानी आना चालू हो जाती है। अगर बिम के निचे हमारा बिस्तर हो तो हमारे लिए बहुत ही बुरा है उससे हमारे घर में परेशानी आना चालू होती है। तो आप सभी यह ध्यान दे की छत की बिम के निचे बिस्तर ना रखे।

संयुक्त परिवार की तस्वीरें जो की घर के लोगो में सत्य, विश्वास, और सहयोग की भावनाए रखने का संदेश देती है, और घर के लोगो के लिए जागरूक करती है, और आप चाहते है की यह भावनाए हमेशा अपनों में बनी रहे तो आप संयुक्त परिवार की तस्वीर घर के पश्चिम दिशा में लगाए। क्यों की यह मान्यता है की संयुक्त परिवार की तस्वीर लगाने से परिवार में कभी बटवारे की नौबत नहीं आती है।

Related

Filed Under: Tech

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us