Job & Business

One platform for jobs and business ideas

एमबीबीएस डॉक्टर कैसे बने?(How to become an MBBS doctor?)In Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group
 https://www.jobkaisepaye.com/how-to-become-an…s-doctorin-hindi/ ‎कहा जाता है कि भगवान का दूसरा रूप डॉक्टर होता है इंसानों की जिंदगी को बचाना ही डॉक्टर का प्रमुख कार्य होता है लोगों की जिंदगी बचाने की इसी सोच के साथ लोग डॉक्टर बनने का सपना सजाए रहते हैं.
लेकिन मैं आपको बता दूं कि डॉक्टर बनना सपने देखने जैसा नहीं इसके लिए बहुत पढ़ाई करनी पड़ती है यदि डॉक्टर बनना सपने देखने जैसा होता तो आज हर एक घर में डॉक्टर होते हैं इसलिए यदि आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको मालूम होना चाहिए कि डॉक्टर बनने के लिए कौन से कोर्स करना पड़ता है और कौन सी परीक्षा देनी होती है।

 

तो आइए हम आपको MBBS कोर्स के बारे में जानकारी देते हैं।

MBBS क्या है

 

MBBS एक प्रकार का कोर्स है जिस कोर्स को करके लोग डॉक्टर बनते हैं MBBS कोर्स करने में  4 साल 6 महीने का समय लगता है इसमें  में आपको 1 साल की इंटरशिप भी देने होते  है जिसे मिलाकर यह कोर्स 5 साल 6 महीने का हो जाता है।

MBBS का फुल फॉर्म

 

MBBS  का फुल फॉर्म bachelor of medicine and bachelor of surgery होता है।

MBBS कोर्स का सिलेबस

 

MBBS कोर्स में 9 सेमेस्टर होते हैं और अलग-अलग सेमेस्टर में आपको अलग-अलग विषयों को पढ़ाया जाता है।

 

सेमेस्टर 1 और 2 :- इस समेस्टर में आपको बायोकेमिस्ट्री , एनैटॉमी , फिजियोलॉजी इत्यादि विषय के बारे में पढ़ाया जाता है।

 

सेमेस्टर 3 से 5:- इस समेस्टर में आपको कम्युनिटी मेडिसिन , पैथोलॉजी , फार्मोकोलॉजी , ओपीडी , क्लीनिक पोस्टिंग , फॉरेंसिक मेडिसिन , माइक्रोबायोलॉजी इत्यादि विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है।

 

सेमेस्टर 6 से 9 :- इन सेमेस्टर में आपको सर्जरी एंड अलाइड सब्जेक्ट , पेडियेट्रिक्स , ऑब्जेक्टिव एंड गाइनेकोलॉजी इत्यादि विषय के बारे में पढ़ा जाता है।

MBBS कोर्स कैसे करें

 

आप लोगों ने तो एम्स का नाम जरूर सुना होगा एम्स का कॉलेज भी है यह देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में आता है जो पूर्णत: सरकारी कॉलेज है यदि किसी का इसमें  एडमिशन हो जाता है तो समझ लीजिए उस शख्स का लाइफ बन जाता है इस में एडमिशन लेने के बाद आपको भविष्य की चिंता करने की जरूरत ही नहीं होती है।

 

इस कॉलेज में एडमिशन पाना भी बहुत मुश्किल होता है एडमिशन पाने के लिए हर साल इंट्रेंस टेस्ट होता है होता है यह एक ऑनलाइन एग्जाम होती है और इसमें आपके 200  प्रश्न पूछे जाते हैं और इस एग्जाम को करने के लिए आपको 3:30 घंटे का समय दिया जाता है यदि जो बच्चा या एग्जाम क्लियर कर लेता है उसका एम्स में एडमिशन हो जाता है।

 

MBBS कोर्स करने  पर फीस

 

MBBS कोर्स आप सरकारी या प्राइवेट कॉलेज से कर सकते हैं लेकिन मैं आपको बता दूं कि सरकारी कॉलेज की फीस और प्राइवेट कॉलेज की फीस दोनों में काफी अंतर होता है यदि आप सरकारी कॉलेज से MBBS  करते हैं तो आपको MBBS करने में पूरा खर्चा 5 से 6 लाख  तक आता है।

और यदि आप MBBS प्राइवेट कॉलेज से करते हैं तो आपको MBBS कोर्स करने में कम से कम 5 से 15 लाख से ऊपर तक खर्चा आता है।

MBBS करने के बाद आप क्या कर सकते हैं

तो दोस्तों मैं आपको बता दूं कि MBBS करने के बाद आप जो सपना देख रहे थे डॉक्टर बनाना वह बन सकते हैं यदि आप MBBS कंप्लीट कर लेंगे तो आपके नाम के सामने डॉक्टर शब्द जुड़ जाएगा और आप कहीं भी प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर के तौर पर जोइनिंग ले सकते हैं या आप अपना एक हॉस्पिटल खोल सकते हैं

और यदि आप चाहते हैं कि हमें सरकारी हॉस्पिटल में जॉब मिले तो समय-समय पर सरकारी हॉस्पिटल के लिए डॉक्टर की वैकेंसी निकलती है आप उसमें भी जॉब पा सकते है।

अंतिम शब्द

दोस्तों डॉक्टर बनना एक आसान काम नहीं लेकिन आप  डॉक्टर बनने के लिए पूरी तरह से मेहनत करने लगे तो आप एक दिन जरूर डॉक्टर बन जाएंगे।

 

आशा करता हूं कि हमारी यह पोस्ट “MBBS कोर्स क्या है और इसे कैसे करें” इसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिली होगी यदि आपको इस पोस्ट में कहीं भी दिक्कत आ रही हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

 

 

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us