Job & Business

One platform for jobs and business ideas

डिजिटल स्क्रीन से आंखों को होने वाले नुकसान से कैसे बचें?(How to avoid eye damage from digital screens?)In Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

डिजिटल स्क्रीन से आंखों को कोनसे नुकसान है – Which harm is caused to the eyes by the digital screen

डिजिटल स्क्रीन से हम अपनी आंखों को कैसे बचाए, (digital screen se ham apne aankhon ko kaise bachaye), डिजिटल स्क्रीन से हमारी आंखों को कोनसे नुकसान होते है।

https://www.jobkaisepaye.com/how-to-avoid-eye…-screensin-hindi/

डिजिटल स्क्रीन से आँखों के नुकसान से बचाव

नमस्कार दोस्तों, आप सब ठीक होंगे ही, मैं आप सभी के लिए एक नया लेख लिख रहा हूँ, कंप्यूटर के बारे में, डिजिटल स्क्रीन हमारी आँखों को बहुत प्रभावित करती हैं, जो हम सभी के लिए बहुत हानिकारक है। इसलिए हम आगे जानेंगे कि डिजिटल स्क्रीन कैसे हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं।

डिजिटल स्क्रीन से आँखों के खतरे

नमस्कार दोस्तों, आप सभी जानते हैं कि डिजिटल स्क्रीन हम सभी के लिए बहुत हानिकारक है। और हमारी आंखें बहुत नाजुक हैं। इसलिए हमें अपनी आँखों को डिजिटल स्क्रीन से दूर रखना चाहिए वरना हमारी आँखें कई बीमारियों से पीड़ित हो सकती हैं। जैसे की,
(१) आँखों का लाल होना
(२) आँखों में जलन होना
(३) आँखों से धुंधला दिखना
(४) आँखों की नमी कम होना
(५) पीठ दर्द होना
(६) गर्दन और सिर दर्द होना

डिजिटल स्क्रीन से आंखों को नुकसान

दोस्तों, आप हमेशा डिजिटल स्क्रीन के आसपास होते हैं, जैसे कि मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम ये सभी डिजिटल स्क्रीन से जुड़े हैं। लेकिन दोस्तों, हमें इन सभी चीजों से बहुत ज्यादा नहीं जुड़ना चाहिए। ज्यादा जुड़ा रहने से हमारी आंखों के लिए हानिकारक है। जैसे की,
(१) कंप्यूटर और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से कंप्यूटर विजन सिंड्रोम होने की आंशका होती है।
(२) डिजिटल स्क्रीन से जो नीली रौशनी निकलती है उससे आँखों के रेटिना सेल्स मरने की आंशका रहती है।

 

डिजिटल स्क्रीन की रौशनी

दोस्तों, डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल आप सभी के मोबाइल और लैपटॉप में होता हैं। अगर हम अपने मोबाइल और लैपटॉप की रोशनी कम रखते हैं, तो हमें इससे काफी फायदा हो सकता है। डिजिटल स्क्रीन की रोशनी को ज्यादा पावर में रखना हमारी आंखों के लिए बहुत हानिकारक है। दोस्तों आप अपने मोबाइल और लैपटॉप की रोशनी कम रख सकते हैं। जैसे की,
(१) डिजिटल स्क्रीन के ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को फॉन्ट के अनुसार रौशनी रखे
(२) डिजिटल स्क्रीन का ऑटो ब्राइटनेस बंद रखना चाहिए
(३) डिजिटल स्क्रीन को एंटी ग्लैर स्क्रीन ही लगाये

 

डिजिटल स्क्रीन को कुछ दूरी पर रखें

दोस्तों आप सभी मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हम सभी इन चीजों को बहुत करीब से देखते हैं जो हम सभी के लिए बहुत हानिकारक है। दोस्तों, जब हम लैपटॉप और मोबाइल का उपयोग करते हैं, तब हम मोबाइल और लैपटॉप को बहुत करीब से देखते हैं, तो हमें इन चीजों को कुछ दूरी पर रखकर देखना चाहिए। जैसे की,

(१) कंप्यूटर और लैपटॉप की दुरी 30 से 32 इंच दूर पर रखकर काम करना चाहिए।
(२) मोबाइल की दुरी 18 से 19 इंच दूर रखना चाहिए।
(३) टी.वी की दुरी 5 से 6 फ़ीट रखकर देखे।

 

डिजिटल स्क्रीन से हमारी आँखे थक रही है

दोस्तों हम सभी मोबाइल पर बहुत व्यस्त रहते हैं। 17 से 18 घंटे हम लोग अपना समय मोबाइल में ही देते हैं, इसलिए यह हम सभी के लिए बहुत हानिकारक है। जैसे की,
(१) 4 से 5 घंटे टीवी देखने से हमारी आँखें थक जाती हैं।
(२) हमारे पास मोबाइल में मौजूद ऐप में 2 से 3 घंटे बिताने के बाद भी हमारी आंखें थक जाती हैं।

आँखों की बार-बार पलकें झपकाना

दोस्तों हम सभी लोग डिजिटल स्क्रीन पर लगातार देखते रहते हैं, उससे हमारी आँखों में जलन होती है। इसलिए इससे बचने के लिए अपनी पलकें बार-बार झपकाते रहें ताकि आपको कोई परेशानी न हो। जैसे की,
(१) आंखों को नम रखने के लिए बार-बार पलकें झपकाएं।
(२) अगर आप लैपटॉप या मोबाइल पर अपनी आँखे गडाए हो तो आप अपनी नजर कुछ समय के लिए हटा दीजिये।

 

लैपटॉप और कंप्यूटर की डिजिटल स्क्रीन को साफ रखें

दोस्तों, हम लैपटॉप और कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, लेकिन हमारे लैपटॉप और कंप्यूटर की स्क्रीन पर धुल जमी रहती है। अगर हम लैपटॉप पर लगी धूल को साफ नहीं करते हैं और उसी तरह से इस्तेमाल करते हैं, तो हमारी आँखों पर बहुत ही ज्यादा फरक पड़ता है। इसलिए लैपटॉप और कंप्यूटर पर लगी धूल को साफ करते रहें। जैसे की,
(१) डिजिटल स्क्रीन को साफ करने के लिए स्प्रे का उपयोग करें।

(२) लैपटॉप को सूखे कपड़े से साफ करें।
(३) कंप्यूटर के स्क्रीन पर धुल मिटटी और उंगली के निशान से भी आँखों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

 

आंखों के लिए अंधेरे में मोबाइल का उपयोग न करें

दोस्तों हम सभी मोबाइल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हमें अंधेरे में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर हम अंधेरे में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे आँखों पे बहुत ज्यादा असर होता है। मोबाइल के ब्लू लाइट से आँखों के रेटिना सेल्स मर जाते है। इसलिए रात को बंद लाइट में मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Related

Filed Under: Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • How to Buy Product on IndiaMART Easily
  • Poha Making Machine: Start a Profitable Business Today
  • Chips Making Machine – पूरा गाइड: कीमत, फीचर्स, और खरीदने का तरीका
  • Automatic/Semi-Automatic Poha Making Machine – Features and Price Range
  • UPPSC RO ARO Prelims Result 2025 Out – Download Result PDF

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us