Job & Business

One platform for jobs and business ideas

BSF Recruitment 2024: देश सेवा का है जज्बा तो करें बीएसएफ के इस भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

BSF Water Wing Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल वाटर विंग ने ग्रुप बी और सी के पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं..

BSF Recruitment 2024: देश सेवा का है जज्बा तो करें बीएसएफ के इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई, 1 लाख से ऊपर है सैलरी

  • Post Date/Update: 28/06/2024

BSF Water Wing Jobs 2024: सीमा सुरक्षा बल (BSF) वाटर विंग ने ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, कुल 162 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अभियान के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक BSF वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 01 जुलाई 2024 तय की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण

अधिसूचना के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से कुल 162 पद भरे जाएंगे, जिनमें सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पद शामिल हैं।

जरूरी शैक्षिक योग्यता

सब-इंस्पेक्टर: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की योग्यता होनी चाहिए, साथ ही अन्य जरूरी पात्रताएँ भी पूरी करनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

हेड कांस्टेबल: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की योग्यता और सिरंग प्रमाणपत्र/द्वितीय श्रेणी इंजन चालक प्रमाणपत्र/प्रासंगिक ट्रेडों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का डिप्लोमा होना चाहिए।

कांस्टेबल: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए और 265 एचपी से कम क्षमता वाली बोट के संचालन में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, बिना किसी सहायता के गहरे पानी में तैरना आना जरूरी है।

आयु सीमा

एसआई पद के लिए आयु सीमा 22 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एसआई पद के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये और अन्य पदों के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन, ट्रेड टेस्ट और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन मिलेगा। एसआई पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जबकि हेड कांस्टेबल पद पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक और कांस्टेबल पद पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

बीएसएफ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा। फिर होमपेज पर भर्ती टैब पर क्लिक करना होगा। फिर उन्हें भर्ती अधिसूचना ढूंढनी होगी और उसे पढ़ना होगा। इसके बाद उन्हें पंजीकरण करना होगा। फिर क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगइन करें। अब आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें।

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • How to Buy Product on IndiaMART Easily
  • Poha Making Machine: Start a Profitable Business Today
  • Chips Making Machine – पूरा गाइड: कीमत, फीचर्स, और खरीदने का तरीका
  • Automatic/Semi-Automatic Poha Making Machine – Features and Price Range
  • UPPSC RO ARO Prelims Result 2025 Out – Download Result PDF

Categories

Copyright © 2025 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us