Job & Business

One platform for jobs and business ideas

BSF Bharti 2024: में निकली कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और SI की नई भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

BSF Bharti 2024: सीमा सुरक्षा बल के वाटर विंग में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकली है, इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2024 है, आवेदन बीएसएफ की वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर करना है..

BSF में निकली कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और SI की नई भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका, मिलेगी 1 लाख 12000 सैलरी

  • Post Date/Update: 28/06/2024

BSF Bharti 2024: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बीएसएफ ने वाटर विंग में ग्रुप बी और सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत इंजन ड्राइवर, वर्कशॉप और क्रू समेत विभिन्न कैटेगरी में एसआई से लेकर कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2024 है। आवेदन बीएसएफ की वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर करना है।

इस भर्ती के जरिए बीएसएफ में एसआई मास्टर, एसआई इंजन ड्राइवर, हेडकांस्टेबल मास्टर, हेड कांस्टेबल इंजन ड्राइवर, हेड कांस्टेबल वर्कशॉप और कांस्टेबल क्रू के पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें 10 फीसदी वैकेंसी एक्स सर्विसमैन के लिए रिजर्व हैं।

BSF 2024: आयु सीमा

एसआई इंजन ड्राइवर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 22 से 28 साल होनी चाहिए। जबकि हेड कांस्टेबल मास्टर, इंजन ड्राइवर, वर्कशॉप और क्रू के लिए उम्र सीमा 20 से 25 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

BSF 2024: चयन प्रक्रिया

बीएसएफ में निकली भर्ती में सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के बाद होगा।

BSF 2024: कितनी मिलेगी सैलरी

एसआई मास्टर और एसआई इंजन ड्राइवर- 35400-112400 रुपये (लेवल-6)
हेड कांस्टेबल मास्टर, इंजन ड्राइवर, वर्कशॉप- 25500-81100 रुपये (लेवल-4)
कांस्टेबल क्रू- 21700-69100 (लेवल-3)

BSF 2024: शैक्षिक योग्यता

एसआई मास्टर- 12वीं पास होने के साथ सेंट्रल/स्टेट इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी/मर्सेंटाइल मरीन डिपार्टमेंट की ओर से जारी सेकेंड क्लास मास्टर सर्टिफिकेट।

एसआई इंजन ड्राइवर- 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही, सेंट्रल/स्टेट इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी/मर्सेंटाइल मरीन डिपार्टमेंट की ओर से जारी फर्स्ट क्लास मास्टर सर्टिफिकेट।

हेड कांस्टेबल मास्टर- 10वीं पास होने के साथ सारंग सर्टिफिकेट।

हेड कांस्टेबल वर्कशॉप- 10वीं पास होने के साथ मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, एसी टेक्नीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट, कारपेंटरी एवं प्लंबिंग, आदि में से किसी में आईटीआई डिप्लोमा किया होना चाहिए।

कांस्टेबल क्रू- 10वीं पास होने के साथ 265 हॉर्स पावर से कम की बोट ऑपरेशन का अनुभव। साथ ही, गहरे पानी में बिना किसी असिस्टेंस के तैरने का अनुभव होना चाहिए।

शारीरिक मापदंड

सभी राज्यों के एसटी/आदिवासी उम्मीदवारों की हाईट 160 सेमी और चेस्ट 73-78 सेमी होना चाहिए।

गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, लेह, लद्दाख और उत्तर पूर्व के राज्यों के लिए (ग्रुप बी पदों) और गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, और उत्तर पूर्व राज्यों, जम्मू-कश्मीर (ग्रुप सी पदों), कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव व अंडमान-निकोबार के उम्मीदवारों और डोगरा के लिए हाईट 162 सेमी व चेस्ट 75-80 सेमी।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • How to Buy Product on IndiaMART Easily
  • Poha Making Machine: Start a Profitable Business Today
  • Chips Making Machine – पूरा गाइड: कीमत, फीचर्स, और खरीदने का तरीका
  • Automatic/Semi-Automatic Poha Making Machine – Features and Price Range
  • UPPSC RO ARO Prelims Result 2025 Out – Download Result PDF

Categories

Copyright © 2025 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us