Job & Business

One platform for jobs and business ideas

BECIL Recruitment 2024: 12वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास तक बम्पर भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Government Job: यदि आप आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में निकली इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, पंजीकरण चल रहे हैं, आवश्यक विवरण पढ़ें..

BECIL Bharti 2024: 12वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास तक पा सकते हैं ये सरकारी नौकरी,

BECIL Recruitment 2024: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में निकली इन तमाम रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन नौकरियों की खास बात यह है कि पद के अनुसार 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन पास और डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से एमटीएस, डीईओ, टेक्निकल असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट आदि जैसे कई पद भरे जाएंगे।

नोट कर लें जरूरी तारीख

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जून 2024 है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। वेबसाइट से ही इन पदों के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है और आवेदन भी किया जा सकता है।

ऑनलाइन भरें फॉर्म

बीईसीआईएल के पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – becil.com। यहां से फॉर्म भरा जा सकता है और इन रिक्तियों का विवरण भी प्राप्त किया जा सकता है।

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। बेहतर होगा कि आप इसका विवरण वेबसाइट पर दिए गए नोटिस में चेक कर लें। जैसे, टेक्निकल असिस्टेंट ईएनटी पद के लिए बीएससी की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए फिजियोथेरेपी में डिग्री होनी चाहिए, एमटीएस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, और डीईओ पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

रेडियोग्राफर पद के लिए बीएससी ऑनर्स होना आवश्यक है, और लैब अटेंडेंट पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह, असिस्टेंट डाइटिशियन पद के लिए एमएससी किए हुए उम्मीदवार और फार्मासिस्ट पद के लिए डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 391 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

टेक्निकल असिस्टेंट ईएनटी – 2 पद

जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट – 3 पद

एमटीएस – 145 पद

डीईओ – 100 पद

पीसीएम – 10 पद

एमटीएस – 3 पद

ड्राइवर – 2 पद

एमएलटी – 8 पद

पीसीसी – 7 पद

रेडियोग्राफर – 32 पद

लैब अटेंडेंट – 3 पद

टेक्नोलॉजिस्ट – 37 पद

रिसर्च असिस्टेंट – 2 पद

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 1 पद

असिस्टेंट डाइटिशियन – 8 पद

फेलबॉटमिस्ट – 8 पद

ऑप्थेल्मिक टेक्नीशियन – 5 पद

फार्मासिस्ट – 15 पद

शुल्क का विवरण:

बीईसीआईएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी, ओबीसी, पूर्व सैनिक, और महिला उम्मीदवारों को 850 रुपए शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 531 रुपए शुल्क देना होगा।

कोई भी विवरण या आगे के अपडेट जानने के लिए बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर विजिट करते रहें।

  • नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.
  • आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं.

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us