• Job and Career
    • Job Preparation
    • Educational
  • GK
  • Interesting facts
  • Tech
  • Govt Schemes
  • Health

Job Kaise Paye

Job and Career : GK in Hindi : Facts in Hindi




कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजियों के बारे में जानकारी – Information about computer keyboard shortcut keys in Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel

कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग कैसे करें, कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के क्या फायदे हैं, माउस के बिना कीबोर्ड का उपयोग कैसे करें।

नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम कीबोर्ड शॉर्टकट की के बारे में जानकारी देने जा रहे। अगर आप भी शॉर्टकट कीज के बारे में जानना चाहते है, तो आईये जानते है कंप्यूटर शॉर्टकट कीस इन हिंदी।

कंप्यूटर शॉर्टकट कीस इन हिंदी

Contents hide
1 कंप्यूटर शॉर्टकट कीस इन हिंदी
2 कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के फायदे
3 माउस को बार-बार पकड़ने की आवश्यकता नहीं है
4 कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के साथ तेज़ी से कार्य होना
5 कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के साथ करे समय की बचत
6 कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग
7 Basic Shortcut Key – ए टू जेड शॉर्टकट की
8 Browser shortcut key
9 अंतिम शब्द – (Last Word)
10 Related

कंप्यूटर शॉर्टकट कीस इन हिंदी

दोस्तों,आज हम आपको कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप बिना माउस के कीबोर्ड का उपयोग कैसे कर सकते हैं, और किसी भी प्रोग्राम को खोलने के लिए कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग कैसे करें, यह सभी जानकारी जानने के लिए दोस्तों, इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े।

दोस्तों, कंप्यूटर के बारे में आप सभी जानते ही होंगे। आज के युग में, हर कोई कंप्यूटर जानता है और यह भी जानता है कि कंप्यूटर कैसे चलाना है। यदि आप कई बार किसी कैफे या कंप्यूटर क्लास में जाते हैं, तो आप देखते हैं कि माउस का उपयोग शायद ही कभी किया जाता है।

उनमें से अधिकांश लोग कीबोर्ड के माध्यम से अपना काम करते हैं, फिर आपके दिमाग में सवाल यह आता है कि यह कैसे किया जाता है। तो हम आपको बताना चाहेंगे कि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ एक कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ है, आप इसे आराम से सीख सकते हैं।

दोस्तों, हम आपको इस लेख में कंप्यूटर कीबोर्ड में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली कीज़ के बारे में बताएंगे। हमें उम्मीद है कि आप इस लेख के माध्यम से कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कीज़ (computer keyboard shortcut keys) की बेहतर समझ प्राप्त करेंगे।

दोस्तों, जब आप किसी भी ऑनलाइन कैफे में जाते हैं, तो आपने कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग करते हुए देखा है। फॉर्म भरते समय कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग करते हुए ऑपरेटर आपको दिखाई देता है, और फिर आपके दिमाग में एक विचार आता है कि ऑपरेटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग क्यों करता है, यह प्रश्न आपके मन में उठता है।

दोस्तों, इसलिए इस लेख को ध्यान से अंत तक जरुर पढ़ें।

कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के फायदे

माउस को बार-बार पकड़ने की आवश्यकता नहीं है

दोस्तों, हम अक्सर ऐसे लोगों को देखते हैं जिन्हें कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के बारे में पता नहीं होता है, वे आमतौर पर माउस का इस्तेमाल अधिक करते हैं।

उदा. कंप्यूटर में काम करते समय, कई फाइलें खुली दिखाई देती हैं। समझें कि 4 फाइलें खुली हैं और आपको उन्हें बंद करना है, और सीधे आपको डेस्कटॉप पर जाना है, तो दोस्तों, आपको यह सब करने के लिए माउस का उपयोग करना होगा।

यदि आप कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के बारे में जानते हैं, तो आपको माउस का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी। बस कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ की मदद से डेस्कटॉप पर जाएं, दोस्तों, इस वजह से आपको माउस का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के साथ तेज़ी से कार्य होना

दोस्तों, आप समझ गए होंगे कि कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ की मदद से हम अपना काम बहुत तेजी से कर सकते हैं।

उदा. आपके कंप्यूटर में एक सर्टिफिकेट शीट है जो वर्ड, एक्सेल, फोटोशॉप में खुली है, और आपको इसकी हार्डकॉपी प्रिंट लेना है, तो दोस्तों आप सबसे पहले मेनू में जाएंगे और प्रिंट होने में लगभग 20 से 25 सेकंड का समय लगेगा।

दोस्तों, यदि आप कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग करते हैं, तो आपका कार्य 10 सेकंड के भीतर किया जाएगा। दोस्तों, आप पाएंगे कि कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ की मदद से काम करने की गति बढ़ जाती है।

कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के साथ करे समय की बचत

दोस्तों, कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ अधिक समय बचाने में मदद करती हैं। जिस तरह से कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज को काम करने में कम समय लगता है। उसके कारण, दोस्तों आप अपने समय का बचाव कर सकते हैं और शेष समय का उपयोग अन्य कार्यों के लिए कर सकते हैं।

कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग

Basic Shortcut Key – ए टू जेड शॉर्टकट की

F1– इसे शॉर्टकट की ऑफ हेल्प कहा जाता है, और इस key के माध्यम से यूनिवर्सल हेल्प मिलती है, यह सभी प्रोग्राम में उपयोगी है।

F5– इसे शॉर्टकट की ऑफ रिफ्रेश कहा जाता है, और इस key का उपयोग Refresh करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+A– इसे शॉर्टकट की ऑफ all select कहा जाता है, और इस key के माध्यम से Icons, files, word इत्यादि एक साथ सिलेक्ट होते हैं जिनकी वजह से हमें अनगिनत फाइल्स सिलेक्ट करने में कम समय लगता है।

Ctrl+X– इसे शॉर्टकट की ऑफ move कहा जाता है, और इस key का उपयोग किसी भी फाइल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है।

Ctrl+C– इसे शॉर्टकट की ऑफ कॉपी कहा जाता है। इस key का उपयोग कोई भी फाइलें, दस्तावेज, फोटो आदि को कॉपी करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+V– इसे शॉर्टकट की ऑफ पेस्ट कहा जाता है, और इस key का उपयोग किसी भी कट या कॉपी फाइल को किसी भी स्थान पर पेस्ट करने के लिए किया जाता है।

HOME– इस key का उपयोग किसी भी Current लाइन की शुरुआत तक पहुंचने के लिए किया जाता है।

END– इसे शॉर्टकट की ऑफ end कहा जाता है, और इस key का उपयोग किसी भी current लाइन से End लाइन के स्तर पर जाने के लिए किया जाता है।

Alt+Tab– इसे शॉर्टकट की ऑफ टॉगल कहा जाता है, और इस key का उपयोग किसी अन्य प्रोग्राम के लिए विंडोज पर जाने के लिए किया जाता है।

जैसे आपके पास एक विंडोज पेंट शुरू है और दूसरा विंडोज वर्ड शुरु है। तो इस key का उपयोग पेंट विंडो से word विंडो पर ले जाने के लिए किया जाता है।

F2– इस key का उपयोग किसी भी फाइल का नाम सिलेक्ट कर और उसका नाम बदलने के लिए किया जाता है।

Ctrl+N– इसे शॉर्टकट की ऑफ new page कहा जाता है, और इस key का उपयोग नए सॉफ़्टवेयर, नए पृष्ठ और नए दस्तावेज़ शुरू करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+O– इसे शॉर्टकट की ऑफ ओपन कहा जाता है, और इस key का उपयोग किसी भी सॉफ्टवेयर में काम करते समय किसी भी फाइल को खोलने के लिए किया जाता है।

Ctrl+B– इसे शॉर्टकट की ऑफ बोल्ड कहा जाता है, और इस key का उपयोग वर्ड जैसे प्रोग्राम में शब्दों को बोल्ड करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+I– इसे शॉर्टकट की ऑफ इटैलिक कहा जाता है, और इस key का उपयोग शब्दों को इटैलिक आकार देने के लिए किया जाता है।

Ctrl+U– इसे शॉर्टकट की ऑफ अंडरलाइन कहा जाता है, और इस key का उपयोग चुने गए शब्दों को underline करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+F– इसे शॉर्टकट की ऑफ सर्च कहा जाता है, और इस key का उपयोग किसी भी विंडो, दस्तावेज़, या फ़ाइल को खोजने के लिए किया जाता है।

Ctrl+S– इसे शॉर्टकट की ऑफ सेव कहा जाता है, और इस key का उपयोग किये हुए काम को save करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+Z– इसे शॉर्टकट की ऑफ अंडू कहा जाता है, और यह key (Undo) का कार्य करती है, इस key का उपयोग पिछले चरण में जाने के लिए किया जाता हैं।

Ctrl+Y– इसे शॉर्टकट की ऑफ रीडू कहा जाता है, और यह key (Redo) का काम करती है, जैसे कि अगर हम किसी कारण से एक कदम पीछे चले गए हैं, तो आगे बढ़ने के लिए इस key का उपयोग किया जाता है।

Ctrl+P– इसे शॉर्टकट की ऑफ प्रिंट कहा जाता है, और इस key का उपयोग किसी भी दस्तावेज़ की प्रिंट निकालने के लिए किया जाता हैं।

Ctrl+Esc– इस key का उपयोग स्टार्ट मेनू Open करने के लिए किया जाता है।

Alt+F4– इसे शॉर्टकट की ऑफ क्लोज करंट विंडो इस कहा जाता है, और इस key का उपयोग आप, (currently active program) उस काम को बंद करने के लिए कर सकते हैं, जो शुरू किया गया है।

F3– इस key का उपयोग फ़ाइल एक्सप्लोरर में फ़ोल्डर खोजने के लिए किया जाता है।

Ctrl+D– इसे शॉर्टकट की ऑफ डिलीट कहा जाता है, और इस key का उपयोग चयनित फ़ाइल को डिलीट करने के लिए किया जाता हैं।

Esc– इस key का उपयोग किसी भी काम को बाहर निकालने या उसे रोकने के लिए किया जाता है।

Tab– इस key का उपयोग अगले चरण में जाने के लिए किया जाता है।

Prt Scrn– इसे शॉर्टकट की ऑफ स्क्रीनशॉट कहा जाता है, और इस key का उपयोग कंप्यूटर का स्क्रीनशॉट लेने के लिए किया जाता है।

Window+D– इस key का उपयोग किसी भी प्रोग्राम के चलने पर डेस्कटॉप पर दिखाने के लिए किया जाता है।

Browser shortcut key

Ctrl+T– इसे शॉर्टकट की ऑफ new tab कहा जाता है, और इस key का उपयोग ब्राउज़र में एक नया टैब खोलने के लिए किया जाता है।

Ctrl+Shift+T– इस key का उपयोग Close टैब को वापस लाने के लिए किया जाता है।

Ctrl+W– इसे शॉर्टकट की ऑफ क्लोज करंट tab कहा जाता है, और इस key का उपयोग टैब को closed करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+D– इसे शॉर्टकट की ऑफ बुकमार्क कहा जाता है, और इस key का उपयोग किसी भी website के लिंक को bookmark करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+H– इसे शॉर्टकट की ऑफ ओपन history कहा जाता है, और इस key का उपयोग Browser के history को open करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+J– इस key का उपयोग Browser में Download की गई फ़ाइलों को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+N– इसे शॉर्टकट की ऑफ new विंडो कहा जाता है, और इस key का उपयोग ब्राउज़र में एक नई विंडो खोलने के लिए किया जाता है।

Shift+Ctrl+N– इसे शॉर्टकट की ऑफ ingnito tab कहा जाता है, और इस key का उपयोग (Google-क्रोम) ब्राउज़र में प्राइवेट विंडो खोलने के लिए किया जाता है।

अंतिम शब्द – (Last Word)

दोस्तों, इस लेख में हमने कंप्यूटर कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ का उपयोग कैसे करें, कीबोर्ड की शॉर्टकट कीज़ के क्या फायदे हैं, माउस के बिना कीबोर्ड का उपयोग कैसे करें। इस बारे में जानकारी दी गई है।

हमें पूरी उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इसके अलावा अगर किसी को इस लेख से संबंधित कोई सुझाव या सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Related

Filed Under: Tech

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Government Job 2025: Vacancy for Research Associate at Allahabad High Court – Apply Now!
  • Assam Rifles Tradesman Recruitment 2025: Apply Now for 10th Pass Candidates
  • Bihar Police Constable Recruitment 2025: Bihar Police Direct Recruitment
  • RRB Ticket Collector Recruitment 2025: New Ticket Collector Vacancies in Railways! Applications Open for 11,250 Posts – Apply Now
  • Plenty of career opportunities in the field of AI! Discover the various job roles available.

Categories

Copyright © 2025 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us