Job & Business

One platform for jobs and business ideas

कार में आग लगने का क्या कारण है?(What caused the car to catch fire?)In Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

कार में आग लगने का कारण क्या है – What is the cause of car fire

कार में आग कैसे लगती है, (car mein aag kaise lagtee hai), कार में आग लगने का कारण क्या है, कार में आग लगने से कैसे बचें।

 https://www.jobkaisepaye.com/what-caused-the-…tch-firein-hindi/ ‎

कार में आग लगने से कैसे बचें

नमस्कार दोस्तों, आप सब बिलकुल ठीक होंगे ही, आप सभी कार या बड़ी गाड़ी चलाते हैं, और आप सभी लोग कार में आग लगने की घटनाएं लगातार सुनते होंगे ही और ये घटनाएं विशेष रूप से गर्मी के मौसम में होती हैं।

दोस्तों, अगर हमारी कार में आग लग जाए तो हमें क्या करना चाहिए और उस स्थिति का सामना कैसे किया जाए। कार छोटी हो या बड़ी लग्जरी कार हो, आग तो लगती है, दोस्तों कार में आग लगने के कई कारण हैं।

ऑथोराइज्ड सर्विस केंद्र (Authorized service center)

दोस्तों आप सभी जानते हैं कि कार में कई तरह के पार्ट्स होते हैं। हमें इन सभी चीजों के बारे में थोड़ी जानकारी रखनी चाहिए। या अगर हमारी कार खराब जाती है, तो हमें इसे ऑथोराइज्ड सर्विस केंद्र (Authorized service center) में ले जाना चाहिए, क्योंकि हमारी कार को उसी स्थान पर अच्छे से सुधारा जा सकता है।

अगर हम कार को ठीक करने के लिए किसी छोटे स्थान पर जाते हैं, और हम अपनी कार को ठीक करते हैं, लेकिन कुछ दिनों के बाद हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है, जिसके कारण आग भी लग सकती है।

ओरिजनल एक्सेसरीज (Original Accessories)

दोस्तों, आप जानते हैं कि आजकल हमारी कार के लिए नई नई एक्सेसरीज निकल गई हैं, हालांकि हमारी कार में पहले से ही मौजद रहती है, लेकिन हम अच्छी और ओरिजनल एक्सेसरीज लगाना पसंद करते हैं। कई सामान जैसे सिक्योरिटी सिस्टम, स्टीरियो सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर सिस्टम ऐसे कई एक्सेसरीज कार में नहीं लगी होती है, और यह सभी एक्सेसरीज बाजारों में आसानी से मिलते है। लेकिन हमें एक समस्या आती है, कि इन सभी एक्सेसरीज को एक अच्छे और अनुभवी मैकेनिक द्वारा लगाया जाना चाहिए। यदि हम एक अनुभवी मैकेनिक से नहीं लगाते हैं, और यदि वह मैकेनिक अप्रशिक्षित है, तो अगर उसने उस सिस्टम के गलत तार को कनेक्ट किया है, तो यह शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है। तो यहां तक कि कार में आग लग सकती है। इसलिए आप एक अच्छे और अनुभवी मैकेनिक से काम करवाए।
कार में फालतू की एक्सेसरीज न लगाए। यदि आप फालतू की एक्सेसरीज स्थापित करते हैं, तो ये एक्सेसरीज आपकी कार और कार की बैटरी पर अधिक भार डालते हैं, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट होने की अधिक संभावना होती है।

सी.एन.जी किट

फैक्टरी से लगी हुई सी.इन.जी किट वाली ही कार खरीदे। अगर आप फैक्टरी से लगी किट नहीं खरीदते हैं, और अगर आप बाजार से सी.इन.जी किट खरीदते हैं, तो इसमें लीकेज की शिकायत हो सकती है। जिससे आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।

कार में कोन कोन से जरूरी सामान रखे

अग्निशामक रखे (fire extinguisher)

दोस्तों, आप सभी अग्निशामक (fire extinguisher) के बारे में जानते ही होंगे। फिर मैं आपको बताता हूं, कि आपकी कार में अग्निशामक (fire extinguisher) रखना बहुत फायदेमंद है। अगर आपकी कार में आग लगी है, तो आपको इस अग्निशामक (fire extinguisher) के माध्यम से आग बुझाने में मदद हो सकती हैं।

सीट बेल्ट कटर और हथौड़ा

दोस्तों, आप सभी जानते हैं कि सीट बेल्ट की आवश्यकता क्यों होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीट बेल्ट कटर की जरूरत क्यों होती है, अगर हमारे साथ यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना होती है। सीट बेल्ट से हम अपने शरीर को बांध लेते हैं। यदि हम दुर्घटना के समय अपनी कार के अंदर फस जाते हैं, तो हम उस कटर से सीट बेल्ट को काट सकते हैं।
हथौड़ा भी बहुत उपयोगी है, हमें हथौड़ा की जरूरत तब होती है, जब हम कार के अंदर फंस जाते हैं, तो इसका उपयोग ग्लास को तोड़ने के लिए किया जाता है। जो हमें शीशा तोड़ने में मदद करता है।

Related

Filed Under: Tech

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us