Job & Business

One platform for jobs and business ideas

Police Jobs 2024: पुलिस में निकली हजारों पद पर भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Meghalaya Police Constable Recruitment 2024: मेघालय पुलिस बल में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर सकते हैं..

Police Jobs 2024: पुलिस में निकली हजारों पद पर भर्ती, 9वीं पास कर सकते हैं आवेदन, यहां चेक करें डिटेल्स

Meghalaya Police Constable Jobs 2024: अगर आप पुलिस में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्रीय भर्ती बोर्ड के तहत मेघालय भर्ती बोर्ड ने मेघालय पुलिस बल में कई पदों को भरने का निर्णय लिया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक साइट megpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई 2024 तय की गई है।

Meghalaya Police Constable Jobs 2024: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस में 2968 पदों को भरा जाएगा। इनमें शामिल हैं:

यूबी सब-इंस्पेक्टर के 76 पद

विधि-प्रवर्तन निहत्थे शाखा कांस्टेबल के 720 पद

सशस्त्र शाखा कांस्टेबल/बटालियन कांस्टेबल/एमपीआरओ जीडी/कांस्टेबल अप्रेंटिस के 1494 पद

फायरमैन के 195 पद

ड्राइवर फायरमैन के 53 पद

फायरमैन मैकेनिक/मैकेनिक के 26 रिक्त पद

एमपीआरओ ऑपरेटर के 205 पद

सिग्नल/बीएन ऑपरेटर के 56 रिक्त पद

ड्राइवर कांस्टेबल के 143 खाली पद

Meghalaya Police Constable Jobs 2024: योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 9वीं कक्षा पास करने वाले उम्मीदवार से लेकर किसी 12वीं पास या किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Meghalaya Police Constable Jobs 2024: उम्र सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

Meghalaya Police Constable Jobs 2024: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट का सहारा ले सकते हैं।

Meghalaya Police Constable Jobs 2024: इस तरह आवेदन करें

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मेघालय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरें।

स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6: अब अभ्यर्थी आवेदन पत्र सबमिट कर दें।

स्टेप 7: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें।

स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us