Job & Business

One platform for jobs and business ideas

JPSC Recruitment 2024: झारखंड में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पद पर भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Government Job 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड राज्य के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सहायक वन संरक्षक और वन रेंज अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 29 जुलाई से शुरू होगा।


JPSC Recruitment 2024: झारखंड में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पद पर भर्ती


Post Date Update: 29/07/2024


Government Job 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और सहायक वन संरक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन 29 जुलाई से शुरू होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। आवेदन JPSC की वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर करना है। नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की कुल 170 वैकेंसी हैं, जबकि सहायक वन संरक्षक पद पर 78 वैकेंसी हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक (असिस्टेंट कंजर्वेटर) और वन क्षेत्र पदाधिकारी (फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर) पदों पर भर्ती के लिए दो अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसमें कहा गया है कि झारखंड राज्य के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में झारखंड वन सेवा के सहायक वन संरक्षक के 78 और वन क्षेत्र पदाधिकारी के 170 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि – 29 जुलाई से 10 अगस्त 2024
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि – 10 अगस्त 2024
प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि – 18 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक


JPSC Recruitment 2024: शैक्षिक योग्यता

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर/असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर के पदों के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, बॉटनी, केमिस्ट्री, वानिकी, भूगर्भ शास्त्र, गणित, फिजिक्स, सांख्यिकी, जूलॉजी, या पर्यावरण विज्ञान में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। या फिर सिविल, मैकेनिकल एवं केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया होना चाहिए।


JPSC Recruitment 2024: शारीरिक मापदंड और फिजिकल फिटनेस टेस्ट

ऊंचाई (पुरुष)- अनुसूचित जाति के लिए 152.5 सेमी और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवरों के लिए 163 सेमी.

ऊंचाई (महिला)- अनुसूचित जाति के लिए 145 सेमी अन्य कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए 150 सेमी.

सीना बिना फुलाए (पुरुष)- 79 सेमी (5 सेमी फुलाना है)

शारीरिक परीक्षण (पुरुष)-4 घंटे में 25 किमी पैदल चलना

शारीरिक परीक्षण (महिला)-4 घंटे में 14 किमी पैदल चलना


JPSC Recruitment 2024: आयु सीमा

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल है, जबकि अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।


JPSC Recruitment 2024: कितनी मिलेगी सैलरी

पे बैंड II – 9300-34800 (ग्रेड पे – 5400) (लेवल-9) पे बैंड II – 9300-34800 (ग्रेड पे – 4200) (लेवल-6)

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us