Job & Business

One platform for jobs and business ideas

Indian Army Officer Salary: भारतीय सेना अधिकारी वेतन

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Indian Army Officer Salary: भारतीय सेना में एक सिपाही से लेकर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ तक का वेतन 20 हजार से 2.5 लाख रुपये तक होता है, अफसरों को वेतन के साथ-साथ कई सुविधाएं भी मिलती हैं..

आर्मी में किस अफसर की होती है सबसे ज्यादा सैलरी, सुविधाओं के मामले में ये ऑफिसर आगे, जानकर चौंक जाएंगे,

  • Post Date/Update: 28/06/2024

देश सेवा का जज्बा भारत के हर दूसरे व्यक्ति में है। सेना में कई पद होते हैं जिन पर समय-समय पर भर्ती होती है। आज हम आपको बताएंगे कि आर्मी में एक सिपाही से लेकर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ तक किसे कितनी सैलरी मिलती है, आइए जानते हैं…

आर्मी में तैनात अफसरों को अच्छे वेतन के साथ-साथ कई सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके अलावा उन्हें मिलिट्री सर्विस पे जैसी कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन आर्मी में सबसे छोटा पद सिपाही का होता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार से 25 हजार रुपये तक का वेतन मिलता है।

वहीं, अफसर रैंक की बात की जाए तो लेफ्टिनेंट को मासिक वेतन 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक दिया जाता है। कैप्टेन को 61,300 से 1,93,900 रुपये, मेजर को 69,400 से लेकर 2,07,200 रुपये दिए जाते हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल को 1,21,200 से 2,12,400 रुपये मिलते हैं।

इनके अलावा कर्नल को 1,30,600 से 2,15,900 रुपये, ब्रिगेडियर को 1,39,600 से 2,17,600 रुपये, मेजर जनरल को 1,44,200 से 2,18,200 रुपये, और लेफ्टिनेंट जनरल को 1,82,200 से 2,24,100 रुपये तक वेतन दिया जाता है।

आर्मी में सबसे ज्यादा वेतन चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) को मिलता है। COAS को ढाई लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है। साथ ही बहुत सी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिनमें सरकारी आवास, सुरक्षा दल, रिटायरमेंट के बाद कई सुविधाएं आदि शामिल हैं। COAS को जनरल रैंक के अफसर के रूप में नियुक्त किया जाता है।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us