Job & Business

One platform for jobs and business ideas

Indian Air Force AFCAT Bharti 2024: भारतीय वायु सेना भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Indian Air Force AFCAT Bharti 2024: भारतीय वायुसेना ने एएफसीएटी 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में भर्तियां होंगी। AFCAT 2 2024 के लिए ग्रेजुएशन डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं। इसी परीक्षा के जरिए वायुसेना में पायलट भी बनते हैं।

Indian Air Force Bharti 2024: वायुसेना में पायलट बनने का मौका, AFCAT नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करना है आवेदन

  • Post Date/Update: 28/06/2024

Indian Air Force AFCAT Bharti 2024: भारतीय वायुसेना ने एयरमैन और अग्निवीर (म्युजिशियन) के बाद एक और भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वायुसेना ने अब एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके माध्यम से वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में 304 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मई से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून है। वायुसेना में भर्ती होने के इच्छुक युवा ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि AFCAT पास करके एयरफोर्स में पायलट भी बनते हैं। इसके लिए फ्लाइंग ब्रांच में भर्ती होना होता है।

IAF AFCAT 2024 : एएफसीएटी के लिए योग्यता

फ्लाइंग ब्रांच – आवेदक को 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं साइंस स्ट्रीम (मैथ्स और फिजिक्स) से पास होना चाहिए। इसके साथ ही 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक पास होना चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच – इसके लिए भी 12वीं साइंस स्ट्रीम (मैथ्स और फिजिक्स) से 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ में 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक पास होना चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) ब्रांच– 12वीं साइंस स्ट्रीम (मैथ्स और फिजिक्स) से 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट 60% अंकों के साथ होना चाहिए।

IAF AFCAT 2024 : एएफसीएटी के लिए आयु सीमा

भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच में भर्ती होने के लिए उम्र 20 से 24 साल और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए।

IAF AFCAT 2024 : चयन प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना के AFCAT 2024 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल है। AFCAT लिखित परीक्षा 300 अंकों की होती है। इस दो घंटे की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट जैसे विषयों से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा। AFCAT में फाइनल सिलेक्शन पाने वाले जुलाई 2025 में शुरू होने वाले कोर्सेज में शामिल होंगे। कोर्स पूरा करने के बाद वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन प्रदान किया जाएगा।

IAF AFCAT 2024 : कैसे करें आवेदन

सबसे पहले AFCAT की वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा.
होम पेज पर दिख रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा. इसमें मांगी गई जानकारियां भरें.प्ँ
सही साइज में डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें और फिर सबमिट करें.
एक बार फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियां अच्छी तरह चेक करें.
अब आवेदन शुल्क भरें और सबमिट के लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.
IAF AFCAT 2 2024 Notification

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us