Job & Business

One platform for jobs and business ideas

IBPS RRB Recruitment 2024: आईबीपीएस आरआरबी बैंक में बंपर भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

IBPS RRB Recruitment 2024: आईबीपीएस के नवीनतम नोटिफिकेशन के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ग्रुप ए के पदों (ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी के पदों (ऑफिस असिस्टेंट) पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है..

IBPS RRB क्लर्क और पीओ की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रूरल रीजनल बैंक में बंपर भर्ती, 9,995 पदों के लिए आवेदन शुरू

  • Post Date/Update: 28/06/2024

IBPS RRB Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने विभिन्न ग्रामीण बैंकों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज, यानी 7 जून को जारी कर दिया है।

आईबीपीएस के नवीनतम नोटिफिकेशन के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ग्रुप ए के पदों (ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी के पदों (ऑफिस असिस्टेंट) पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू कर दी गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2024 के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

IBPS RRB 2024 Recruitment: पदों की संख्या

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2024 के तहत कुल 9,995 पदों में से 5,585 मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose Office Assistant) के पदों को भरा जाएगा।

IBPS RRB 2024t: आयु सीमा

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा (IBPS RRB Exam) के लिए आयु सीमा आवेदन किए गए पद के आधार पर अलग-अलग होती है। ऑफिसर स्केल-III के लिए, उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए,

जबकि ऑफिसर स्केल-II के लिए, आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-I के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

IBPS RRB 2024: चयन प्रक्रिया

आईबीपीएस विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए के पदों (ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी के पदों (ऑफिस असिस्टेंट) पर भर्ती के लिए सीआरपी आरआरबी XIII (CRP RRB XIII) भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा।

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं – प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू। आईबीपीएस क्लर्क पद (IBPS Clerk) के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा,

जबकि पीओ पद के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आईबीपीएस पीओ (IBPS PO) और क्लर्क के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

पीओ मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को जबकि क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर को होगी। आईबीपीएस ऑफिसर ग्रेड 2 और 3 के लिए सिंगल मुख्य परीक्षा भी 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईबीपीएस 22 जुलाई से 27 जुलाई तक प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) आयोजित करेगा।

IBPS RRB 2024: आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट और आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी परीक्षा (IPBS RRB Office Exam) के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कुल 850 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us