Job & Business

One platform for jobs and business ideas

IAF Agniveer Bharti 2024: 10वीं पास के लिए वायुसेना में भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

IAF Agniveer Bharti 2024: भारतीय वायुसेना ने अविवाहित लड़के और लड़कियों के लिए अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) की भर्ती निकाली है..

IAF Agniveer Bharti 2024: 10वीं पास के लिए वायुसेना में भर्ती होने का मौका, अग्निवीरवायु की निकली भर्ती

IAF Agniveervayu Bharti 2024: 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने वालों के लिए भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का मौका है। वायुसेना ने अग्निवीरवायु की भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वायुसेना में अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2024 है। अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/ पर जाकर करना है।

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए देश के सभी प्रदेशों के 10वीं पास अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्रूटमेंट टेस्ट का आयोजन 3 ASCC/O एयरफोर्स स्टेशन कानपुर और 7 ASC, No. 1 कब्बन रोड, बेंगलुरु में किया जाएगा।

अग्निवीरवायु भर्ती 2024: के लिए योग्यता

अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही, परफेक्ट टेंपो और पिच के साथ म्यूजिक में प्रोफेसियंसी होनी चाहिए। उम्मीदवार को प्रेपटरी ट्यून और स्टाफ नोशन/तबलेचर/टोनिक सोल्फा/हिंदुस्तानी आदि नोशन परफॉर्म करने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास ग्रेड-5 या इसके समकक्ष बजाने में सक्षता का सर्टिफिकेट होना चाहिए। या हिंदुस्तानी म्यूजिक या कर्नाटक म्यूजिक में डिप्लोमा किया होना चाहिए। या किसी बड़े इवेंट में परफॉर्मेंस/प्रतिभाग का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

अग्निवीरवायु भर्ती 2024: के लिए शारीरिक मापदंड

हाईट- पुरुष उम्मीदवारों की हाईट कम से कम 162 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी होनी चाहिए। नॉर्थ-ईस्ट या पहाड़ी एरिया की महिला उम्मीदवारों के लिए हाईट न्यूनतम 147 सेमी है। लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के लिए लंबाई 150 सेमी है।

सीना- पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 77 सेमी होना चाहिए। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों का सीना कम से कम 5 सेमी फूलना चाहिए।

भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती नोटिफिकेशन 2024

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us