Job & Business

One platform for jobs and business ideas

खांडवी कैसे बनाये?(How to make Khandvi?)In Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

खांडवी कैसे बनाये – How to make Khandvi

खांडवी कैसे बनाई जाती है, (Khandvi kaise banaee jatee hai), खांडवी बनाने में क्या सामग्री लगती है, खांडवी बनाने का नया तरीका क्या है।

 https://www.jobkaisepaye.com/how-to-make-khandviin-hindi/

खांडवी बनाने की विधि

नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप, मैं आपके स्वास्थ्य से संबंधित लेख और नए नए पकवान बनाने की विधि लाते रहता हूं। ताकि आप सभी घर पर नए पकवान बना सकें और अपने परिवार के साथ मज़े कर सकें। मैं आपके स्वास्थ्य से संबंधित लेख लिखता हूं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों, मैं आप सभी के लिए डिश की एक नई रेसिपी लेकर आया हूँ, वो खांडवी बनाने की रेसिपी है। दोस्तों, हम जानेंगे कि लाजवाब खांडवी कैसे बनाई जाती है, जिसे हम कभी याद नहीं करते कि कैसे बनाया जाए। तो मैं आप सभी को बताऊंगा की खांडवी कैसे बनाई जाती है, खांडवी बनाने में क्या सामग्री लगती है और खांडवी बनाने का नया तरीका क्या है।

लाजवाब खांडवी बनाने की सामग्री

(१) दही दो कप
(२) बेसन एक कप
(३) हल्दी दो छोटे चमच
(४) अदरक और मिर्च का पेस्ट एक छोटा चमच
(५) पानी एक कप
(६) हिंग एक चुटकी
(७) हरा धनिया 50 ग्राम
(८) नारियल किसा 25 ग्राम

 

तड़का लगाने के लिए सामग्री

(१) तेल एक बड़ा चमच
(२) राई एक छोटा चमच
(३) हरी मिर्च तीन
(४) कढ़ी पत्ता 12 पत्ते
(५) नारियल किसा 20 ग्राम
(६) हरा धनिया 30 ग्राम

 

लाजवाब खांडवी बनाने का तरीका

दोस्तों सबसे पहले हमें एक बाउल लेना है, उसमें हमें दही, बेसन और पानी मिलाना होगा। उसे इस तरह से मिलाएं कि इसमें गांठ न पड़े और उसे अच्छी तरह से मिलाएं। उसके बाद, मिश्रण को माइक्रोवेव में 80 डिग्री पर रखकर पकाएं। उसके बाद हमें उसी मिश्रण में नमक, हल्दी, हिंग, अदरक और मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाना है। उसे अच्छे से मिलाने के बाद, फिर से हमें उसे 80 डिग्री पर माइक्रोवेव में रखना है, और उसे 2 मिनट के लिए पकाना है। अगर यह मिश्रण पकने के बाद गाढ़ा हो जाता है, तो हमें उस मिश्रण को एक सपाट कटोरे की मदद से पॉलीथीन शीट पर फैलाना होगा और उसकी चौड़ी पट्टी काटकर रोल करना होगा।

तड़का लगाने का तरीका

दोस्तों, हमने लाजवाब खांडवी बनाने की प्रक्रिया सीख ली है, लेकिन हमें खांडवी को तड़का कैसे लगाना चाहिए। दोस्तों, हमे सबसे पहले एक कढाई लेना है और उसमे एक चमच तेल डालकर उस तेल को गरम करना है। तेल गरम होने के बाद, हमें उसमें राई, बारीक कटी हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर हल्का पकाए और उसे लाजवाब खांडवी पर फैला दे। उसके बाद, हमे हरा धनिया और किसा हुआ नारियल डालकर सजाना है। इस तरह आपकी खांडवी बनकर तयार है, और अब आप इसे परोस सकते है, और आप लाजवाब खांडवी का टेस्ट ले सकते है।

Related

Filed Under: Tech

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us