Job & Business

One platform for jobs and business ideas

DOT Recruitment 2024: संचार मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

DOT Recruitment 2024 Sarkari Naukri 2024: संचार मंत्रालय में सरकारी नौकरियों की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है, जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए बिंदुओं को सबसे पहले गौर से पढ़ें..

75000 मंथली सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो संचार मंत्रालय में तुरंत करें अप्लाई, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

DOT Recruitment 2024: संचार मंत्रालय में सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर हैं। मंत्रालय ने ‘एनसीसीएस रिसर्च एसोसिएट योजना’ के अंतर्गत रिसर्च एसोसिएट के पदों के लिए भर्तियाँ निकाली हैं। जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे आधिकारिक वेबसाइट dot.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

संचार मंत्रालय के इस भर्ती के जरिए रिसर्च एसोसिएट के पदों पर नियुक्ति होगी। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 17 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने का विचार कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।

संचार मंत्रालय में नौकरी पाने की आयु सीमा

संचार मंत्रालय के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उन ग्रेजुएट उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है, पोस्ट ग्रेजुएटों के लिए 30 वर्ष और पीएचडी उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष है।

संचार मंत्रालय में नौकरी पाने की योग्यता

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार/दूरसंचार/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार/कंप्यूटर में प्रमुख के साथ) या संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।

संचार मंत्रालय में चयन होने पर मिलने वाली सैलरी

जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर मासिक 75000 रुपये दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को समिति द्वारा स्वीकार्य अतिरिक्त लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन लिंक और अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें:

  • DOT Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने का लिंक
  • DOT Recruitment 2024 अधिसूचना

संचार मंत्रालय ऐसे करें आवेदन

संचार मंत्रालय में जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके संबंधित दस्तावेज़ों के साथ एडीईटी (एसी और मुख्यालय), कक्षा 301, राष्ट्रीय संचार सुरक्षा केंद्र, दूसरी मंजिल, सिटी टेलीफोन एक्सचेंज, सम्पंगीराम नगर, बैंगलोर – 560027 को भेजना होगा।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us