Job & Business

One platform for jobs and business ideas

CBI Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती,

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

CBI Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपरेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, बैचलर डिग्री वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं..

CBI Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती, अपरेंटिस के 3000 पदों के लिए, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई

CBI Apprentice Registration Deadline Postponed 2024: देश के प्रतिष्ठित सरकारी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने हाल ही में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी थी।

ताजा अपडेट में सीबीआई ने अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। उम्मीदवार अब सेंट्रल बैंक की अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए 17 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने नोटिस में कहा है, “बैंक ने 6 जून से 17 जून 2024 तक अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।”

आवेदन विंडो उन पात्र उम्मीदवारों के लिए भी फिर से खोल दी गई है, जिन्होंने पहले पंजीकरण कराया था, लेकिन शुल्क का भुगतान नहीं कर सके थे।

इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in या centralbankofindia.co.in पर विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीआई अपरेंटिस भर्ती 2024 अभियान का उद्देश्य बैंक में अपरेंटिस के कुल 3000 रिक्त पदों को भरना है।

CBI Apprentice Recruitment 2024: जरूरी योग्यता,

शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 30 मार्च, 2020 के बाद बैचलर की डिग्री पूरी करनी चाहिए और उनके पास उत्तीर्णता प्रमाणपत्र होना चाहिए।

CBI Apprentice Recruitment 2024: आयु सीमा,

उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 1996 और 31 मार्च 2004 के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट है।

CBI Apprentice Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया,

उम्मीदवारों की नियुक्ति लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद की जाएगी। लिखित परीक्षा संभवत: 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का मेडिकली फिट होना भी अनिवार्य है।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us