Job & Business

One platform for jobs and business ideas

BSF Jobs 2024: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में निकली बंपर पदों पर भर्ती

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

BSF भर्ती 2024: सीमा सुरक्षा बल ने कई पदों पर भर्ती की घोषणा की है, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें..

BSF Jobs 2024: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में निकली बंपर पदों पर भर्ती, ये उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

BSF Jobs 2024: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत पैरामेडिकल स्टाफ, एसएमटी वर्कशॉप, पशु चिकित्सा स्टाफ आदि पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून 2024 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अन्य जानकारी नीचे दी गई है।

ये है रिक्ति विवरण

  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एएसआई (फिजियोथेरेपिस्ट)- 47
  • सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) प्रयोगशाला- 38
  • कांस्टेबल टेक्निकल (ओटीआरपी, एसकेटी, फिटर, कारपेंटर, ऑटो इलेक्ट, वेह मैक, बीएसटीएस)- 34
  • सब-इंस्पेक्टर एसआई स्टाफ नर्स- 14
  • हेड कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)- 04
  • सब इंस्पेक्टर एसआई वाहन मैकेनिक- 03
  • कांस्टेबल केनेलमैन- 02
  • इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन- 2

आवश्यक पात्रता

  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान संकाय में 12वीं पास होने के साथ-साथ डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए और उन्हें 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए
  • सब-इंस्पेक्टर (एसआई) स्टाफ नर्स पद के लिए उम्मीदवारों को 10+2 (इंटरमीडिएट परीक्षा) के साथ जनरल नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सब-इंस्पेक्टर (एसआई) वाहन मैकेनिक पद के लिए उम्मीदवारों के पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
  • कांस्टेबल टेक्निकल पद के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र और 3 साल का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • हेड कांस्टेबल (पशु चिकित्सा) पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होना चाहिए। साथ ही, उन्हें 1 वर्ष के पशु चिकित्सा स्टॉक सहायक पाठ्यक्रम के साथ 1 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कांस्टेबल केनेलमैन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए और उनके पास 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ वे नई रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करेंगे। फिर उन्हें अपना नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी भरकर एक ओटीपी जनरेट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होगी और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में उन्हें आवेदन पत्र जमा करना होगा और आगे की आवश्यकता के लिए पंजीकरण फॉर्म का एक प्रिंट आउट लेना होगा।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us