Job & Business

One platform for jobs and business ideas

ट्रेन का हॉर्न कैसे काम करता है? How does a train horn work? in Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

ट्रेन में बजने वाले इलेक्ट्रिक हॉर्न की जानकारी – Information on electric horn sounding in train

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम ट्रेन में बजने वाले इलेक्ट्रिक हॉर्न के बारे में जानकारी देने जा रहे है. जैसे – ट्रेन का हॉर्न कैसे काम करता है? ट्रेन में बजने वाले इलेक्ट्रिक हॉर्न का महत्व क्या है? ट्रेन में इलेक्ट्रिक हॉर्न का क्या संकेत है? आदि.
ट्रेन का हॉर्न कैसे काम करता है?

दोस्तों, अनजाने में ही सही हम सभी ट्रेन के हॉर्न का अनुसरण करते हैं, जैसे ट्रेन खड़ी होती है और प्रस्थान के लिए हॉर्न देती है, तो हम ट्रेन में जल्दी चढ़ने की कोशिश करते हैं। दोस्तों अगर हम सभी ट्रेन के हॉर्न के बारे में जानते हैं तो हम ट्रेन दुर्घटना से बच सकते हैं और कई यात्रियों को बचाने की कोशिश कर सकते हैं। ट्रेन के हॉर्न भी कई तरह के संकेत देते हैं।

ट्रेन में बजने वाले इलेक्ट्रिक हॉर्न का महत्व

हमारा विषय है कि ट्रेन में हॉर्न क्यों लगाया जाता है और इसका महत्व क्या है, इस लेख के माध्यम से सभी इसके बारे में जानेंगे। यह प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछा जाता है। यह लेख रेलवे, बैंकिंग, प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। दोस्तों इसकी पूरी जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

आप सभी लोग ट्रेन में सफ़र करते हैं। इसलिए हमें ट्रेन में बजने वाले इलेक्ट्रिक हॉर्न के बारे में जानकारी होना जरुरी हैं। यह जानकारी हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आप सभी ने ट्रेन में सफर किया होगा। जंगल, नदी, गांव और पहाड़ों को देखते हुए सफर का मजा ही कुछ और होता है। भारत में आज भी ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। क्योंकि आप कम पैसे में भी पूरे भारत में घूम सकते हैं। अब जबकि ट्रेन में सभी सफर कर चुके हैं तो ट्रेन में हॉर्न की आवाज ट्रेन साउंड तो सभी ने सुनी ही होगी।

आज हम आपको ट्रेन के बारे में नहीं बल्कि ट्रेन में बजने वाले हॉर्न के बारे में बताएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेन एक या दो नहीं बल्कि 11 तरह के हॉर्न बजाती है। इसे आप ध्यान से सुनने के बाद समझ पाएंगे। हर बार ट्रेन अलग-अलग तरीके से हॉर्न बजाती है और इनमें से हर हॉर्न का अलग-अलग मतलब होता है। आज हम आपको इन 11 प्रकार के हॉर्न के बारे में बताने जा रहे हैं।

ट्रेन में बजने वाले हॉर्न के प्रकार और महत्व

1. एक छोटा हॉर्न

दोस्तों, यदि ट्रेन चालक एक छोटा हॉर्न बजाता है, तो इसका मतलब है कि ट्रेन यार्ड में जाने के लिए तैयार है। ट्रेन की सभी बोगियों को सफाई के लिए यार्ड में भेजा जाता है। आगे की यात्रा यात्रियों के लिए अच्छी हो, इसलिए ट्रेन की सफाई आवश्यक है। ट्रेन को साफ करना पड़ता है, इसलिए ट्रेन के हॉर्न की आवाज़ कम होती है और केवल ट्रेन के कर्मचारी ही इसे सुन सकते हैं।

2. दो छोटे हॉर्न

दोस्तों, ट्रेन चालक द्वारा दो बार छोटे हॉर्न बजाए जाते हैं। यह हॉर्न ट्रेन शुरू होने का यात्रियों को संकेत देता है। ताकि ट्रेन में सफर करने वाले यात्री आराम से आकर बैठ सकें।

3. तीन छोटे हॉर्न

दोस्तों, इस हॉर्न का संकेत यह है कि ट्रेन नियंत्रण में नहीं है। गार्ड को ट्रेन को दुर्घटना से बचाने के लिए संकेत दिया जाता है। यह एक हॉर्न की आवाज है जो केवल गार्ड तक पहुंच सकती है। ताकि गार्ड हॉर्न की आवाज सुनें और ट्रेन को खतरे से बचाने के लिए वैक्यूम ब्रेक का उपयोग करें।

4. चार बार शॉर्ट हॉर्न

दोस्तों, यह हॉर्न ट्रेन के यात्रियों के लिए सतर्क रहने के लिए दिया गया है। इस हॉर्न का संकेत इसलिए है क्योंकि ट्रेन आगे की यात्रा करने में असमर्थ है, या ट्रेन के इंजन में खराबी और ट्रैक पर दुर्घटना होने का संकेत है। तो यह हॉर्न 4 बार बजाया जाता है।

5. एक बड़ा हॉर्न, एक छोटा हॉर्न

दोस्तों, एक बड़ा हॉर्न, एक छोटे हॉर्न का मतलब यह है कि, ट्रेन चालक रेलवे विभाग को सूचित कर रहा है कि कर्मचारी ट्रेन शुरू होने से पहले ट्रेन के सभी सिस्टम की जांच करें।

6. दो बार लंबे हॉर्न, दो बार छोटे हॉर्न

दोस्तों, ट्रेन चालक द्वारा दो बार लंबे और दो बार छोटे हॉर्न बजाने का मतलब है कि ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन आगे की यात्रा नहीं कर सकती है, इसलिए हॉर्न दिया जाता है। ट्रेन चालक गार्ड को बुलाने के लिए यह संकेत देता है।

7. बडा इलेक्ट्रिक हॉर्न

दोस्तों, ट्रेन चालक द्वारा एक बडा हॉर्न बजाने का मतलब है कि ट्रेन बिना रुके स्टेशन पर आ जाएगी। यात्रियों के लिए, यह प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए रखने के लिए सूचना के रूप में भी संकेत दिया जाता है ताकि ट्रेन बिना किसी बाधा के अपनी गति से आगे बढ़ें और रेलवे फाटक के कर्मचारियों को भी यह संकेत दिया जाता है।

8. दो छोटे हॉर्न, एक लंबा हॉर्न

दोस्तों, ट्रेन चालक द्वारा दो छोटे हॉर्न, एक लंबे हॉर्न को बजाने का मतलब है, की किसी यात्री द्वारा चेन पुलिंग किया गया है। यात्री आपातकालीन स्थिति में चेन पुलिंग का सहारा लेते हैं, जिससे ट्रेन रुकती है और बोगी से प्रेशर बाहर आता है। प्रेशर पाइप को लॉक करने के लिए गार्ड को इस हॉर्न के माध्यम से संकेत दिया जाता है।

9. छह बार छोटे हॉर्न

दोस्तों, ट्रेन चालक द्वारा छह बार छोटे हॉर्न बजाने का मतलब है कि, आगे बहुत बढ़ा खतरा है। यह यात्रियों के लिए भी एक संकेत है, यदि यात्री इस हॉर्न को पहचानते हैं, तो वे आगे के खतरे से सावधान हो सकते हैं। ट्रेन चालक इस हॉर्न का इस्तेमाल बहुत कम करते है।

10. चालक द्वारा रुक-रुक कर बडा हॉर्न बजाना

दोस्तों, ट्रेन चालक द्वारा रुक-रुक कर एक बडा हॉर्न बजाने का मतलब है कि ट्रेन रेलवे फाटक को पार कर रही है। रेलवे फाटक पर काम करने वाले कर्मचारियों को आगे की जानकारी देने के लिए यह हॉर्न बजाया जाता हैं।

11. दो बार रुककर हॉर्न

ड्राइवर रुक-रुक कर लंबा हॉर्न बजा रहा है, तो ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग को पार करने वाली है। इस हॉर्न से लोको पायलट ट्रैक के आसपास के लोगों को अलर्ट करता है कि ट्रेन आ रही है।

अंतिम शब्द – (Last Word)

दोस्तों, इस लेख में हमने ट्रेन का हॉर्न कैसे काम करता है? ट्रेन में बजने वाले इलेक्ट्रिक हॉर्न का महत्व क्या है?  इस बारे में जानकारी दी गई है। हमें पूरी उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इसके अलावा अगर किसी को इस लेख से संबंधित कोई सुझाव या सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Related

Filed Under: Tech

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us