Job & Business

One platform for jobs and business ideas

अच्छी सेहत के लिए घरेलू नुस्खे।(Home remedies for good health.)In Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

नानी माँ के कोनसे नुस्खे हमारे लिए लाभदायक है – What are the tips of nani mother beneficial for us

नानी माँ के घरेलू नुस्खे कोनसे है, (nani maa ke gharelu nuskhe konse hai), नानी माँ के कोनसे नुस्खे हमारे लिए लाभदायक है, नानी माँ के कोनसे गुणकारी नुस्खे है।

https://www.jobkaisepaye.com/home-remedies-fo…-health-in-hindi/ ‎

नानी माँ के गुणकारी नुस्खे

हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप सब, आपने दादी माँ और नानी माँ के बारे में तो सुना ही होगा, साथ ही ऐसे नुस्खे भी जो हमारे लिए बहुत उपयोगी और फायदेमंद हैं। नानी माँ के नुस्खे हम सभी के लिए बहुत फायदेमंद होते है, और उन्हें इन सभी नुस्खो के बारे में जानकारी होती है। तो दोस्तों, मैंने आप सब के लिए नानी माँ के कुछ ऐसे नुस्खो के बारे में जानकारी लाया हूँ, जो आप सभी के लिए बहुत फायदेमंद है।

नानी माँ के कुछ खास नुस्खे

(१) दही के लाभकारी गुण
(२) दूध और गुड के गुण
(३) जीरे के लाभदायक गुण
(४) चेहरे को ग्लो करने के उपाय

दही के लाभकारी गुण

दोस्तों आप सभी को दही के बारे में थोड़ा बहुत पता है, लेकिन मैं आपको दही के लाभकारी गुणों के बारे में कुछ जानकारी दे रहा हूँ। दोस्तों, अगर आप दही में काला नमक और जीरे को भुने और उसे पीसकर दही में मिलाएं और इसे खाएं, तो आपकी पाचन क्रिया बहुत अच्छी रहेंगी। वैसे तो आप सभी जानते हैं कि पाचन क्रिया संबंधी समस्याएं होती रहती हैं। तो जिसको भी यह समस्या हो तो आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करे।

दोस्तों आप सभी जानते हैं कि शहद हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। दोस्तों, आप दही और शहद का मिश्रण बनाकर खाए। तो यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और इसका उपयोग एंटी-बायोटिक की तरह किया जाता है। इससे मुंह के छालों की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

दोस्तों, आपने आजमाया होगी कि कभी-कभी आपको आधा सिरदर्द सुरु होता है। और आप बहुत सारे डॉक्टरों के पास जाते हैं लेकिन आपको इसका लाभ नहीं मिलता है। अगर आप दही में मिला हुआ चावल खाते हैं, तो ऐसा करने से आपको बहुत आराम मिलेगा।

दोस्तों, आप कभी-कभी मसालेदार चीजें खाते हैं और यह आपके पेट को परेशान करता है। खासकर गर्मियों के मौसम में हमारे साथ ऐसा होता है। हम बहुत सारी दवाएं, ठंडी चीजें पीते हैं लेकिन हमें इससे राहत नहीं मिलती है। अगर आप दही में सौंफ और शकर मिलाकर खाते हैं, तो आपके पेट की जलन गायब हो जाएगी।

दूध और गुड के लाभकारी गुण

दोस्तों आप सभी जानते हैं कि दूध में बहुत सारा कैल्शियम होता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप गुड के बारे में जानते हैं, कि गुड से पाचन क्रिया बहुत अच्छी होती है। यह खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। अगर आप रात को सोने से पहले गरम दूध में गुड मिला कर पीते हैं, तो इससे पेट में गैस बनने की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
दोस्तों, एक खिलाड़ी प्रतिदिन व्यायाम, दौड़ और कसरत करता है। अगर उस खिलाड़ी को सभी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो उसके घुटने में दर्द या उसके हाथ में दर्द शुरू हो जाता है। वैसे तो बहोत से लोगों को घुटनों के दर्द की समस्या होती है, तो इसके लिए आपको हर रोज एक गिलास दूध में थोड़ा सा गुड मिलाकर उस दूध को पीना चाहिए, आपका जोड़ों का दर्द चला जाएगा।

जीरे के गुणकारी गुण

दोस्तों, हर व्यक्ति को बालों की समस्या होती है, जैसे बाल झड़ना और रुसी हो जाना, ये सब चीजें होती हैं। तो दोस्तों हम आपको इसका घरेलू उपचार बताते हैं, जीरा आपके घर में मौजूद होगा, यह जीरा आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यदि आप अपने सिर में तेल का उपयोग करते हैं, तो आप उस तेल में जीरा डालें और उसे हल्का गरम करें। उसके बाद, यदि आप इस गुनगुने तेल से अपने सिर की मालिश करते हैं, तो आप अपने सिर के बालों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा लेंगे।
दोस्तों आपकी हथेली कभी-कभी गरम महसूस होती है, और हमें इसकी दवा भी नहीं पता है। यह दवा आपके घर में रहती है, अगर आपके घर में जीरा रहता है, तो आप जीरे को पानी में उबालें और उस पानी को ठंडा होने दें। जब आपको प्यास लगे, तो वह पानी पिएं, अगर आप हर रोज गुनगुना पानी पीते हैं, तो आपको बहुत जल्दी फायदा होगा।

 

चेहरे को ग्लो करने के तरीके

दोस्तों, आप ग्रीन टी के बारे में जानते ही होंगे कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। इसी तरह हमारे चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है। आप ग्रीन टी को अच्छे से उबालें और शकर मिलाएं, उसके बाद उसे ठंडा कर लें और उसे अपने चेहरे पर 10 से 12 मिनट के लिए स्क्रब करें। ग्रीन टी में एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण आपकी चेहरे की त्वचा ग्लो और स्वस्थ रहेगी। इसके साथ ही आपके चेहरे की झुर्रियों की समस्या दूर हो जाएगी।

दोस्तों, बादाम का तेल हमारे लिए बहुत उपयोगी है और यह हम सभी के घर में आराम से पाया जाता है। अगर आपके घर में बादाम का तेल है, तो आप 2 चम्मच बादाम का तेल और 1 बड़ा चम्मच शकर को एक साथ मिलाएं, उसके बाद आप अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद, आपको अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ करना चाहिए, ऐसा करने से आपके चेहरे से दाग, पिंपल्स और त्वचा की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Related

Filed Under: Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us