Job & Business

One platform for jobs and business ideas

सर्दियों के मौसम में अपने शरीर की त्वचा की रक्षा कैसे करें?(How to protect your body skin in winter season?)In Hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

अपने शरीर की त्वचा को ठंड में कैसे रखें – How to keep your body skin cold

अपने शरीर की त्वचा को ठंड में कैसे रखें, (apne shareer kee tvacha ko thand mein kaise rakhen), चेहरे की त्वचा ठंड में कैसी निखरेंगी।
 https://www.jobkaisepaye.com/how-to-protect-y…r-seasonin-hindi/ ‎
नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप सभी मैंने आप सभी के लिए कई नए नए लेख लिखे हैं, जैसे की आप सब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है आपके स्वास्थ से जुड़े हुए लेख, इसलिए इस बार ठंड की समस्या से कैसे बचा जाए, इसके बारे में एक लेख लिख रहा हूं। तो आइये दोस्तों जानते है की, अपने शरीर की त्वचा को ठंड में कैसे रखा जाये।

ठंड में त्वचा को कैसे निखारे

नाक की काली रेखा को कैसे दूर करे

नमस्कार दोस्तों, ठंड में हमें बहुत सारी समस्याएं होती हैं, जैसे की हमारे शरीर की त्वचा में कालापन आना। कालापन कुछ खास स्थान पर आता है जैसे हमारी नाक पर काली रेखाएँ। टैनिंग के कारण हमारी नाक का कुछ हिस्सा काला पड़ जाता है। इसके अलावा, ब्लैक हेड्स के कारण नाक की त्वचा काली होती है। तो आइये दोस्तों नाक की काली रेखा को हटाने का उपाय जानते है।
(१) ककड़ी के पेस्ट में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच दूध पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को नाक पर लगाएं, और 10 से 12 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और साफ कपड़े से नाक को साफ करें। टैनिंग को दूर करने के लिए ऐसा करना एक बहुत ही महत्वपूर्ण है।
(२) चावल के आटे में गुलाब जल मिलाएं और इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से ब्लैक हेड्स की समस्या दूर हो जाती है।

कोहनी का कालापन कैसे दूर करें

दोस्तों, हमें बहुत ज्यादा ठंड में परेशानी होती है, और हमारी हात की कोहनी ज्यादा तर ठंड में ही काली होती है। कोहनी के काले होने का कारण यह है कि हमारे हाथ की कोहनी ज्यादा तर टेबल से लगी रहती है। तो आइये दोस्तों, कोहनी के कालेपन को दूर करने के उपाय जानते हैं।
(१) हमें सप्ताह में दो बार जैतून के तेल में नमक मिलाकर कोहनी की मालिश करनी चाहिए और फिर कोहनी को रुई से साफ करना चाहिए।
(२) नहाते समय प्युमिस स्टोन या पफ से साफ करें।
(३) टेबल पर कोहनी लगाकर रखने की आदत से बाहर निकलें।

होंठों का कालापन कैसे दूर करें

दोस्तों, हमारे होंठ ठंड में अधिक काले होते हैं और उसके कई कारण हैं। जैसे की, सिगरेट हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ होंठों के लिए भी बहुत हानिकारक है। ज्यादा पान का सेवन करने से भी होंठ काले हो जाते हैं। पान का चुना नाजुक जगह को नुकसान पहुंचाता है। होंठों पर जीभ लगाने और होंठों को दांतों से दबाने से भी होंठ काले पड़ जाते हैं। तो आइये दोस्तों, होठों का कालापन दूर करने के उपाय जानते हैं।
(१) दोस्तों सबसे पहले लिप बाम या लिप ग्लास का इस्तेमाल करें।
(२) रात को सोने से पहले होंठों पर ग्लिसरीन लगाएं।
(३) होंठों पर जीभ लगाना बंद करें, दांतों से जीभ न चबाएं।
(४) सिगरेट पीने से और पान खाने से बचें।
(५) थोड़े से दूध में गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर उसका पेस्ट बनाएं, फिर उसे अपने होंठों पर 10 से 12 मिनट के लिए लगाएं, और फिर उसे पानी से धोलें।

Related

Filed Under: Tech

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us