Job & Business

One platform for jobs and business ideas

मुंह की बदबू को दूर करने के उपाय. Remedy to remove the bad smell of the mouth in hindi

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

मुंह की बदबू को दूर करने के उपाय – Remedy to remove the bad smell of the mouth

मुंह की बदबू को दूर करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए, (muh ki badbu ko door karne ke liye kya upaay karne chahiye), मुंह से बदबू क्यों आती है।
 https://www.jobkaisepaye.com/remedy-to-remove…e-mouth-in-hindi/

मुंह की बदबू दूर करने के उपाय

नमस्कार दोस्तों, आप लोग कैसे हैं, मैंने आप सभी के लिए कई लेख लिखे हैं, जो आपके स्वास्थ्य से संबंधित हैं। दोस्तों, मैं स्वास्थ्य के बारे में लेख लिखता हूं ताकि आप हमेशा स्वस्थ रहें, और कोई भी खतरनाक बीमारी आपके पास नहीं आनी चाहिए। इस बार भी मैं आप सभी के लिए एक लेख लेकर आया हूँ जो आपके स्वास्थ्य से संबंधित है।
दोस्तों, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके मुंह से अक्सर बदबू आती है और वे सामने से बात करने से कतराते हैं। दोस्तों, अगर आपके मुंह से गंदी बदबू आने की सूची में आपका नाम है, तो आप घबराएं नहीं, मैं आप सभी के लिए सरल घरेलू उपाय लाया हूं, जो आप सभी के लिए अधिक फायदेमंद है। तो आइये दोस्तों जानते है की, मुंह की बदबू को कैसे दूर करे।

सेब का उपयोग

दोस्तों, फल हमारे जीवन के लिए अधिक लाभदायक है, हमें अपने भोजन में रोजाना फलों का उपयोग करना चाहिए। सेब हमारे लिए बहुत फायदेमंद है, दोस्तों, हम कई ऐसे लोगों को देखते हैं कि उनके मुंह से बहुत गंदी बदबू आती है। वे हमारे सामने से बात नहीं कर पाते हैं। तो दोस्तों ऐसे लोगो के लिए सेब बहुत फायदेमंद है, जैसे अगर हम खाने में सेब का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे मुंह से निकलने वाली गंदी बदबू दूर हो जाती है। मुंह की गंदी बदबू को दूर करने के लिए हमें रोज सेब खाना होंगा। चबा चबा के खाने से सेब का रस हमारे मुंह की लार को बढ़ाने में भी मदद करता है। हमारे मुंह में लार बनने से मुंह की गंदी बदबू दूर होती है, और साथ में वे पीले दांतों को सफेद कर देते हैं। इसलिए सेब हमारे लिए बहुत फायदेमंद है।

सरसों के तेल का उपयोग

दोस्तों हम सभी को पता है कि सरसों का तेल ज्यादा फायदेमंद होता है। तो दोस्तों, सरसों का तेल हमारे मुंह की गंदी बदबू को दूर करने के लिए अधिक उपयुक्त है। मुंह की गंदी बदबू को दूर करने के लिए सरसों तेल एक बूंद लें, तेल में एक चुटकी नमक मिलाएं और दांतों और मसूडों की अच्छे से मालिश करें, इससे आपके मुंह की बदबू के साथ-साथ दांतों के अन्य प्रकार के दर्द भी दूर होंगे। और आपको दांतों के पीलेपन से भी छुटकारा मिल जाएगा।

सौंफ का उपयोग

दोस्तों, मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए हम कई बार सौंफ का इस्तेमाल करते हैं। सौंफ एक ऐसी चीज है जिसके द्वारा हम अपने मुंह की गंदी बदबू को दूर कर सकते हैं। सौंफ में एंटी-माइक्रोबियल तत्व होते हैं जो आपके दांतों के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। हमें हर दिन खाना खाने के बाद इसका इस्तेमाल करना चाहिए, एक चम्मच लें और इसे चबाएं। अगर हम सौंफ नहीं खाते हैं तो हम सौंफ के पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं। उसके लिए हमें एक गिलास पानी लेना है, उसमें एक चम्मच सौंफ को उबालना है और गुनगुने पानी से कुल्ला करना है। ऐसा करने से मुंह की बदबू दूर होने लगती है।

खाने का ध्यान रखें और खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए

दोस्तों, हम जो कुछ भी खाते हैं उसका असर हमारे मुंह की सांस के माध्यम से पता चलता है। अगर हम लहसुन, प्याज, गाजर, मूली और अम्लीय पदार्थ खाते हैं, तो हमारे मुंह से गंदी बदबू आती है। इसका एक कारण यह है, इसलिए रात के खाने के बाद ब्रश करना महत्वपूर्ण है ताकि हमारे मुंह से गंदी बदबू न आए।

हाइड्रेट का उपयोग

दोस्तों, सबसे बड़ा मुख्य कारण यह है कि हम नहीं जानते कि मुंह से बदबू क्यों आती है। हमारे मुंह से बदबू आने का मुख्य कारण हमारे शरीर का पानी का स्तर कम होना है। अगर हमारे शरीर का पानी का स्तर कम हो जाता है, तो लार कम हो जाती है और मुंह सूख जाता है। लार हमारे मुंह के गंदे बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है और इससे गंदी बदबू नहीं आती है। अगर हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है, तो मुंह से गंदी बदबू आती है। इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए।

Related

Filed Under: Tech

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us