Job & Business

One platform for jobs and business ideas

Sarkari Naukri Central Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

22/09/2024 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel Join WhatsApp Group

Sarkari Naukri Central Bank Recruitment 2024:
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में नौकरी (Govt Jobs) की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे सबसे पहले नीचे दी गई बातों को ध्यान से पढ़ें..

Central Bank Vacancy: सेंट्रल बैंक में बिना लिखित परीक्षा के पाएं नौकरी, बस करना होगा ये काम, बेहतरीन होगी मंथली सैलरी

Central Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। अगर आप भी बैंक में काम करने के इच्छुक हैं, तो फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडर और वॉचमैन/माली के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, वे सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए अंतिम तिथि से पहले अप्लाई कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक की इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अगर आप भी बैंक की नौकरी करना चाहते हैं, तो 31 मई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार सेंट्रल बैंक में नौकरी पाने के लिए इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें।

सेंट्रल बैंक में आवेदन करने की आयु सीमा

सेंट्रल बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

सेंट्रल बैंक में आवेदन करने की आवश्यक योग्यताफैकल्टी – उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमएसडब्ल्यू के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ग्रामीण विकास में एमए/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में एमए/बीएससी (कृषि)/बीए के साथ बीएड आदि होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।

ऑफिस असिस्टेंट: उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और उनके पास बीएसडब्ल्यू/बीए/बी.कॉम में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

अटेंडर: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।

माली/चौकीदार: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 7वीं कक्षा पास होना चाहिए।

सेंट्रल बैंक में चयन होने पर मिलने वाली सैलरीसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को नीचे दी गई दरों के अनुसार सैलरी दी जाएगी:

फैकल्टी – 20000 रुपये प्रति माह

ऑफिस असिस्टेंट – 12000 रुपये प्रति माह

अटेंडर – 8000 रुपये प्रति माह

चौकीदार/माली – 6000 रुपये प्रति माह

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन:

  • Central Bank Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
  • Central Bank Of India Recruitment 2024 Notification

सेंट्रल बैंक में ऐसे मिलेगी नौकरी

जो भी उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे, उनका चयन समिति द्वारा आयोजित पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में सोसायटी/ट्रस्ट का निर्णय अंतिम होगा।

Related

Filed Under: Job and Career

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fibre Roofing Sheet – Lightweight, Durable & Cost-Effective Roofing Solution
  • PUF Insulated Roofing Panel – Energy-Efficient & Durable Roofing Solution
  • Mini Spy Camera – Compact Design with Powerful Surveillance Features
  • Wooden Bunk Bed with Storage – Smart, Stylish & Space-Saving Sleeping Solution
  • How to Buy Product on IndiaMART Easily

Categories

Copyright © 2026 Job Kaise Paye - All Rights Reserved : About us : Contact us